रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 10 साल के बेटे की तस्वीर पहली बार दुनिया के सामने आई है। ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट डेली मेल ने टेलीग्राम चैनल VChK-OGPU के हवाले से दो तस्वीरें जारी की हैं। इन्हें लेकर दावा किया गया है कि ये दोनों तस्वीरें पुतिन के बेटे इवान व्लादिमीरोविच पुतिन हैं। जिनकी मां का नाम एलिना काबेवा है, जो एक जिमनास्ट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह इवान लोगों से बहुत कम बातचीत करता है और अपना ज्यादातर वक्त सिक्योरिटी गार्ड्स और टीचर के साथ ही बिताता है। इवान का एक छोटा भाई व्लादिमीर जूनियर भी है, जिसकी उम्र 4 साल है, लेकिन उसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संभवतः यह पहली बार है जब पुतिन के बेटे की तस्वीर सामने आई है। इवान का चेहरा पुतिन काफी मिलता जुलता नजर आ रहा है। पुतिन ने कभी भी अपने से 30 छोटी ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट एलिना काबेवा के साथ रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की। हालांकि 5 महीने पहले उन्होंने एक बयान में ‘मेरे छोटे बच्चों’ के साथ फिल्में देखने का जिक्र किया था। अभी तक कभी भी पुतिन के बेटों को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है, वे ज्यादा समय हाई सिक्योरिटी के बीच ही रहते हैं। रूस की फेमस वुमन है एलीना
एलीना और पुतिन के अफेयर की अफवाह समय-समय पर उड़ती रही हैं। जिमनास्ट के खेल से रिटायर होने के बाद एलीना राजनीति में शामिल हो गईं। यही नहीं एलीना पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। एलीना ने सिंगर बनने की भी काफी कोशिश की थी, लेकिन सफल न हो सकीं। साल 2007 से 2014 तक एलीना कबेवा रूसी संसद के निचले सदन की डिप्टी स्टेट ड्यूमा रह चुकी हैं। इसके अलावा वो सितंबर 2014 में रूस की नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की चेयरवुमेन पद पर नियुक्त की गई थीं। पुतिन की पहली पत्नी से दोनों बेटियां हैं
व्लादिमीर पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी। मारिया और कतेरीना दोनों पुतिन और ल्यूडमिला की संतान हैं। पुतिन और ल्यूडमिला के बीच 2013 में तलाक हो गया था। हालांकि, इसके बाद पुतिन ने अभी तक कोई शादी नहीं की। क्रेमलिन में पावरफुल हैं पुतिन की बड़ी बेटी
व्लादिमीर पुतिन की बड़ी बेटी डॉ. मारिया वोरन्तसोवा वर्तमान में क्रेमलिन यानी रूसी राष्ट्रपति भवन में काम करती हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर वे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय में नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर फॉर एंडोक्रोनोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रमुख रिसर्चर हैं। छोटी बेटी के नाम अरबों की संपत्ति
पुतिन की छोटी बेटी कतेरीना तिखोनोवा भी क्रेमलिन में काम करती हैं। वे रक्षा विभाग में टेक सपोर्ट से जुड़े काम देखती हैं। कतेरीना ने 2015 में रूस के क्रिल शामलोवी से शादी की थी। व्हाइट हाउस के मुताबिक कतेरीना के पास करीब 15,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। उनके पति शामलोवी रशियन बैंक में शेयर होल्डर भी हैं। खुफिया जीवन जीते हैं पुतिन
पुतिन बेहद खुफिया जीवन जीते हैं। उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर यह स्वीकार नहीं किया कि उनके कितने बच्चे हैं। लेकिन पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ओचेरेत्नाया से पुतिन की बेटियां काफी मशहूर हैं। पुतिन की दोनों बेटियां बिजनेसवुमन मारिया वोरोत्सोवा और कैटरीना तीखोनोवा हाई प्रोफाइल महिलाएं हैं।