पहली बार मां-बेटे को एक साथ राष्ट्रपति सम्मान मिलेगा:लेफ्टिनेंट जनरल साधना नायर को अति विशिष्ट सेवा मेडल, बेटे तरुण को वायुसेना मेडल से सम्मानित होंगे

भारत के इतिहास में पहली बार एक साथ मां-बेटे को एक साथ राष्ट्रपति सम्मान मिलेगा। आज 26 जनवरी के मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस नायर और उनके बेटे तरुण नायर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस नायर, वीएसएम को एवीएसएम से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उनके बेटे स्क्वाड्रन लीडर तरुण नायर को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस. नायर को उनकी सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जाएगा, जबकि उनके बेटे स्क्वाड्रन लीडर तरुण नायर को भारतीय वायुसेना में बहादुरी और साहस के लिए वायुसेना मेडल (गैलंट्री) दिया जाएगा। शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्म्ड फोर्स और सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के 93 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी। इनमें 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत) शामिल हैं। साधना आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला DG हैं
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर को 31 जुलाई 2024 को आर्मी की मेडिकल सर्विस का डायरेक्टर जनरल बनाया गया। वे इस पद पर काम करने वाली पहली महिला हैं। साल अक्टूबर 2023 में वायुसेना में एयर मार्शल पद पर प्रमोट किए जाने के बाद साधना को हॉस्पिटल सर्विसेस (आर्म्ड फोर्सेज) की डायरेक्टर जनरल (DG) बनाया गया था। इस पद नियुक्त होने वाली भी वे पहली महिला अधिकारी थीं। साधना वायुसेना की दूसरी महिला मेडिकल ऑफिसर हैं, जो एयर मार्शल रैंक तक पहुंची हैं। इससे पहले साधना को एयर फोर्स ट्रेनिंग कमांड बेंगलुरु हेड क्वार्टर से दिल्ली प्रमोशनल ट्रांसफर किया गया था। वहीं उनके पति केपी नायर 2015 में इंस्पेक्शन एंड फ्लाइट सेफ्टी के DG पद से रिटायर हो चुके हैं। इस तरह साधना और केपी नायर एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाले देश के पहले कपल हैं। एयर मार्शल रैंक की दूसरी महिला अफसर
साधना सक्सेना नायर के प्रमोशनल ट्रांसफर के बाद वो दूसरी महिला अधिकारी बनी थीं। जिन्होंने एयर मार्शल रैंक हासिल की है। उनसे पहले ये उपलब्धि एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय ने हासिल की। पद्मा ने 2002 में एयर मार्शल रैंक पर तैनात की गईं थीं। इसके अलावा थ्री-स्टार रैंक तक पहुंचने वाली नौसेना की सर्जन वाइस एडमिरल पुनिता अरोड़ा थीं, जो कि रिटायर हो चुकीं हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट तरुण नायर को ‘वायुसेना मेडल’ से सम्मानित
फ्लाइट लेफ्टिनेंट तरुण नायर, मिग-29 स्क्वाड्रन के फाइटर पायलट, को उनकी अद्भुत बहादुरी और कुशलता के लिए ‘वायुसेना मेडल (शौर्य)’ से सम्मानित किया जाएगा। 12 मार्च 2024 को एक कठिन उड़ान के दौरान मिग-29 विमान में कई तकनीकी खराबियों के बावजूद,उन्होंने विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया। उड़ान के दौरान विमान नियंत्रण में गंभीर समस्याएं आईं, लेकिन तरुण नायर ने धैर्य, कौशल और बेहतरीन निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी दुर्घटना टाली। तीन पीढ़ियों का वायुसेना से संबंध
एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर के परिवार का 3 पीढ़ियों से एयर फोर्स से संबंध है। साधना के पिता और भाई भी इंडियन एयर फोर्स में डॉक्टर थे। उनका बेटा वायु सेना में फाइटर पायलट (फ्लाइट लेफ्टिनेंट) पद पर तैनात है। —————————————————- ये खबर भी पढ़ें… आर्म्ड फोर्स के 93 जवानों को वीरता पुरस्कार: इनमें 2 कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र; 305 डिफेंस डेकोरेशन अवॉर्ड भी दिए गए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्म्ड फोर्स और सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के 93 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी। इनमें 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत) शामिल हैं। इसके अलावा आर्म्ड फोर्स और अन्य कर्मियों को 305 डिफेंस डेकोरेशन की भी मंजूरी दी गई है। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…