श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में घुसपैठ करते पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला हुमारा (32) भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित है। जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर (JIC) में पूछताछ में उसने बताया- मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि भारत में महिलाओं का बहुत मान-सम्मान है। हुमारा ने बताया- मैं पाकिस्तान में लगातार घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी और कोई सुनवाई भी नहीं हो रही थी। परेशान होकर भारत आने का मन बना चुकी थी। इसके लिए इंटरनेट पर बॉर्डर पार कर भारत में घुसने के तरीके सीखे। पाकिस्तानी महिला ने बताया- मैं भारत में अवैध रूप से घुसने को लेकर काफी समय से प्रयास कर रही थी। एक बार कश्मीर की तरफ से भी बॉर्डर पार कर भारत आने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग के डर से इरादा बदल दिया था। रात को पैदल चलकर बॉर्डर के पास पहुंची
एसपी गौरव यादव ने बताया- पाकिस्तानी महिला ने पूछताछ में बताया कि घरेलू हिंसा से परेशान होकर उसने भारत आने का मन बना लिया था। उसने इंटरनेट के जरिए भारत में घुसने के तरीके सीखे। इसके बाद वह कराची से बहावलपुर आई। वहां से पैदल चलकर रात को बॉर्डर के पास एक मजार के करीब आकर बैठ गई। इसके बाद सुबह 5 बजे के करीब वह भारतीय सीमा में घुसी, लेकिन बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया। एसपी ने बताया- पाकिस्तानी महिला से श्रीगंगानगर स्थित जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर (JIC) में पूछताछ की जा रही थी। अब भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे वापस भेजने का फैसला लिया है और जल्द ही उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा। विजेता पोस्ट पकड़ी गई थी महिला
दरअसल, पाकिस्तानी महिला हुमारा 17 मार्च को सुबह करीब 6.55 बजे भारत-पाक बॉर्डर की तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस गई थी। विजेता पोस्ट पर BSF के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया था। महिला ने पाकिस्तान वापस जाने से साफ इनकार कर दिया और भारत में शरण मांगी। महिला का कहना था कि अगर वह पाकिस्तान लौटेगी है तो उसे मार दिया जाएगा। मोबाइल और सोने के गहने बरामद
घुसपैठ के दौरान BSF ने महिला से एक मोबाइल, सोने की बाली, नथ और हाथ में पहना कड़ा बरामद किया था। महिला ने बताया कि वह बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली है। उसके पति का नाम वसीम है। वसीम की बलूचिस्तान में दुकान है। उसके माता-पिता कराची के रहने वाले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए BSF ने आईबी, सीआईडी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। 24 दिसंबर को मार गिराया था घुसपैठिया
इससे पहले 24 दिसंबर को श्रीगंगानगर के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया था। वह देर रात भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसके पास पाकिस्तानी करेंसी, सिगरेट का पैकेट और अन्य सामान मिला था। (पढ़ें पूरी खबर) ——————- ये खबर भी पढ़िए… भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ कर रही महिला को पकड़ा:बोली- पाकिस्तान लौटी तो मुझे मार देंगे; मोबाइल और सोने के गहने बरामद श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में BSF ने घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को पकड़ा है। महिला सोमवार सुबह करीब 6:55 बजे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस गई थी। विजेता पोस्ट पर BSF के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। महिला ने पाकिस्तान वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)