पाकिस्तानी रेंजर्स ने पंजाब बॉर्डर पर BSF जवान को पकड़ा:अमृतसर अटारी बॉर्डर से पाकिस्तानियों की घर वापसी, सरकार ने 48 घंटे का टाइम दिया

भारत से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का जवान पीके सिंह गलती से BSF पोस्ट जलोके दोना के पास जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया। उसे सीमा पर पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया। जवान को हिरासत में लेने के पाकिस्तानी मीडिया ने फोटो जारी किए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पंजाब में केंद्र सरकार के अटारी बॉर्डर बंद करने के ऐलान के बाद वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानी नागरिक अटारी चेक पोस्ट से वापस लौट रहे हैं। कोई मायके तो कोई रिश्तेदारी मेंं आया था। भारत सरकार ने पाकिस्तान लौटने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। पाकिस्तान लौट रहे ताहिर ने कहा- दोनों देशों के बीच पैदा हुए हालातों के कारण उन्हें तत्काल वापस लौटना पड़ रहा है। भारत सरकार ने आदेश दिया है कि 48 घंटे में वापस लौटा जाए। पाकिस्तान से अपने मायके आई सादिया भावुक दिखीं। उन्होंने कहा कि वह भारत की बेटी है। यहीं पली-बढ़ीं हैं, लेकिन उनकी शादी पाकिस्तान में हुई। वह अपने मायके आई थी। अभी उनके पास वीजा है और उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। जो भी पहलगाम में हुआ, वे बुरा हुआ। लेकिन इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हैं। दूसरी तरफ भारतीय नागरिक जो घूमने के लिए पाकिस्तान गए थे, वे भी अब भारत लौटने लगे हैं। पाकिस्तान से लौटे अहमदाबाद के रहने वाले साजिद ने बताया कि वे कराची गए थे। वहां रिश्तेदारी में शादी थी। एक माह का वीजा था, लेकिन 10 दिन में ही लौट आए। क्यों लौटे? इस सवाल पर कहना था कि वहां दिल नहीं लगा, पहले ही टिकट करा दिए थे, इसलिए लौट आए है। वहां की सरकार ने कुछ कहा? इस सवाल पर कहा कि नहीं किसी ने वहां कुछ नहीं कहा। इस बीच कुछ भारतीय परिवार भी अटारी बॉर्डर पर पहुंचे, जिनके पास पाकिस्तान जाने का वीजा था, लेकिन उन्हें इस पोस्ट से वापस भेज दिया गया है। अटारी बॉर्डर से वापस जा रहे पाकिस्तानियों की PHOTOS….