पाकिस्तानी संसद में चूहों का आतंक, जरूरी फाइलें कुतरीं:इन्हें पकड़ने के लिए खरीदी जाएंगी शिकारी बिल्लियां, 12 लाख का बजट पास

संसद में चूहे की समस्या से निजात पाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने शिकारी बिल्लियां तैनात करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) ने इसके लिए 12 लाख रुपए का बजट आवंटित किया है। पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से सोमवार को ये जानकारी दी। दरअसल संसद के अंदर बड़ी तादाद में चूहे आ गए हैं। वे सीनेट और नेशनल असेंबली के कई विभागों में बड़ी तादाद में अपनी आबादी बढ़ा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चूहों ने संसद की कई जरूरी और गोपनीय फाइलों को कुतर कर बर्बाद कर दिया है। वे कम्प्यूटर के तार को काट कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। CDA इन चूहों को खत्म करने के लिए प्राइवेट एक्सपर्ट की मदद लेने की भी योजना बना रही है। पाकिस्‍तान की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ये देश अब तक IMF से 6.28 अरब डॉलर का कर्ज ले रखा है। इस बीच पाकिस्तान में लगातार गधों की तादाद बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी सरकार ने 2 महीने पहले देश का आर्थिक सर्वे पेश किया था, जिसमें बताया गया कि देश में गधों की संख्या एक साल में 1.72% से बढ़कर 59 लाख हो गई है। पाकिस्तान में एक साल में 1 लाख गधे बढ़े
पाकिस्तान गधा पालने के मामले में तीसरे स्थान पर है। 2022 में पाकिस्तान में गधों की आबादी 58 लाख थी। पाकिस्तान हर साल चीन को औसतन 5 लाख गधे निर्यात कर देता है, इसके बाद भी देश में गधों की आबादी में 1 लाख का इजाफा हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल कहा था कि वे अब गधों की बिक्री से फॉरेन रिजर्व हासिल करेंगे। पाकिस्तान की कैबिनेट ने गधों की खाल समेत मवेशियों और डेयरी उत्पादों के चीन निर्यात को मंजूरी भी दी थी। पाकिस्तान में 80 लाख लोग पशुपालन का काम करते हैं। चीन को गधों निर्यात करने से लोगों की कमाई में 40% का उछाल आया है। चीन में गधों से बनाई जाती है दवाई
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने लोगों से गधे पालने की अपील की थी। सरकार इन गधों को चीन को बेच रही है। चीन दुनियाभर में गधों के सबसे बड़े इंपोर्टर्स में से एक है। चीन में मेडिसिन के लिए गधों की मांग हमेशा बनी रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में गधों का सबसे बड़ा बाजार है। चीन में गधे के मांस से लेकर दूध, चमड़ी तक की बड़ी मांग है। गधे का मांस चीन का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। पाकिस्तान में 80 लाख से ज्यादा लोग इसी व्यापार पर निर्भर है। दुनिया में सबसे ज्यादा गधे चीन निर्यात करता है। वहीं, पाकिस्तान तीसरा नंबर पर आता है।