पाकिस्तान में बस से उतारकर 23 लोगों को गोली मारी:आईडी कार्ड चेक करने के बाद ली जान, फिर गाड़ियों में आग लगाई

पाकिस्तान में बलूचिस्तान में रविवार रात को आतंकियों ने बस से उतार कर 23 लोगों को गोली मार दी। हमलावरों ने वहां से भागने से पहले कई वाहनों को आग भी लगा दी। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक ये घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई। मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने कहा कि हमलावरों ने पहले राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर दिया। इसके बाद वे पंजाब से आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर पूछताछ करने लगे। बंदूकधारी हमलावरों ने पहले यात्रियों के आईडी कॉर्ड चेक किए और फिर गोली मारी। काकर ने कहा कि पंजाब के लोगों की पहचान कर उन्हें गोली मारी गई। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, मरने वालो में 3 बलूचिस्तान के लोग भी हैं। इसके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं। खबर अपडेट हो रही है…