पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने उनकी जर्सी नंबर-16 को रिटायर कर दिया है। इसके साथ-साथ ही उन्हें जूनियर टीम का नया कोच नियुक्त किया है। हॉकी इंडिया ने यह जानकारी बुधवार को दी। पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत की इस सफलता में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने इन ओलिंपिक खेलों के बाद हॉकी से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में स्पेन के खिलाफ खेला था। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, आगे से किसी भी सीनियर टीम के खिलाड़ी को 16 नंबर की जर्सी नहीं दी जाएगी, हालांकि जूनियर लेवल पर यह जारी रहेगी। श्रीजेश ने भारत के लिए 336 मैच खेले
कई कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप खेल चुके श्रीजेश ने भारत के लिए 336 मैच खेले हैं और यह उनका चौथा ओलिंपिक रहा। श्रीजेश ने 2021 में खेले गए टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में शानदार गोलकीपिंग से भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने तब इस खेल में 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया था। श्रीजेश ने 2012 ओलिंपिक में डेब्यू किया था। श्रीजेश की स्पेन के खिलाफ शानदार गोलकीपिंग
अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे पीआर श्रीजेश स्पेन के खिलाफ पूरे मुकाबले के दौरान गोल-पोस्ट के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। उन्होंने सिर्फ एक गोल खाया, वो भी पेनल्टी स्ट्रोक पर। आखिरी 5 मिनट में स्पेन को 5 पेनल्टी मिले, लेकिन स्पेनिश ड्रैग फ्लिकर गोल नहीं कर सके। ये खबरें भी पढ़ें… ‘चक दे इंडिया…’ पर झूमे श्रीजेश:ब्रॉन्ज जीतते ही गोलपोस्ट पर चढ़े, हरमनप्रीत ने कंधे पर उठाया; टीम इंडिया की सेलिब्रेशन PHOTOS भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलिंपिक मेडल जीत लिया है। पेरिस ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया। पूरी खबर… विनेश का फैसला ना आने पर अभिनव बिंद्रा निराश:बोले- जब किसी महत्वपूर्ण काम में देरी होती है, तब हम सबको निराशा होती है भारतीय रेसलर विनेश फोगाट मामले में फैसले की तारीख बढ़ने से ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने निराशा जताई है। 2008 बीजिंग ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा ने X पर लिखा, ‘जब भी किसी महत्वपूर्ण काम में देरी होती है, तब हम सबको निराशा होती है। आज जब हम विनेश फोगाट मामले पर CAS के फैसले में देरी के बारे में बात कर रहे हैं तब भी इसी तरह की निराशा झेल रहे हैं।’ पूरी खबर…