पीएम मोदी महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे:स्व-सहायता समूहों को 5000 करोड़ का लोन जारी; 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट देंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। जहां लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने स्व सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और लगभग पांच हजार करोड़ का लोन जारी किया। कार्यक्रम से पहले पीएम ने योजना की लाभार्थी महिलाओं से चर्चा भी की। वे करीब 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट भी बांटेंगे। लखपति दीदी योजना में अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। जबकि सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। महाराष्ट्र के बाद पीएम राजस्थान जाएंगे। जहां वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंंगे। यहां मोदी हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।