पुणे में प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट और दो यात्री घायल; भारी बारिश के बीच तकनीकी खराबी से क्रैश होने की आशंका

पुणे के पौड इलाके में शनिवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से विजयवाड़ा जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई हैं। पुणे रूरल पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर मुंबई की ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का था। आशंका है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हादसे के पीछे भारी बारिश को भी वजह माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर का नाम AW 139 है। पायलट का नाम कैप्टन आनंद है, जबकि तीनों पैसेंजर्स की पहचान धीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम के तौर पर हुई है। देखिए हादसे की तस्वीरें…