पुणे रेप केस- पीड़ित के वकील ने दावे खारिज किए:कहा- झूठ फैलाया जा रहा कि सब कुछ सहमति से हुआ

पुणे में बस डिपो में महिला के साथ हुए रेप पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का दावा है कि पीड़ित आरोपी को पहले से जानती थी। उससे पैसे लिए थे और सब कुछ सहमति से हुआ था। लेकिन इन आरोपों को पीड़ित पक्ष के वकील ने कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई में बेबुनियाद बताया। वकील ने कोर्ट से कहा कि पीड़ित की छवि को खराब किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक दबाव में है। ऐसी झूठी कहानियों पर रोक लगाने का आदेश दिया जाए। इस मामले में बुधवार (5 मार्च) को भी सुनवाई होगी। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे की तस्वीर पीड़ित से आरोपी ने कहा था- दीदी कहां जा रही हो
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल ने कहा- 26 साल की महिला घरों में काम करती है। वह अपने गांव जाने के लिए 25 फरवरी सुबह 5 बजे के आसपास बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसे दीदी कहकर पूछा कि कहां जा रही हो? पीड़ित ने बताया कि मुझे अपने गांव जाना है। इसके बाद उसने उसे कहा कि आपकी बस दूसरी जगह खड़ी है। चलो मैं छोड़ देता हूं। पीड़ित बोली- नहीं बस यहीं पर आती है। इस पर आरोपी ने बोला मैं 10 साल से यहां हूं, चलो मैं छोड़ देता हूं। महिला मान गई और उसके साथ बस पार्किंग एरिया की ओर चली गई। युवक उसे शिवशाही बस की ओर इशारा करते हुए अंदर जाने को कहा। बस में रोशनी नहीं थी। इस पर महिला ने झिझकते हुए युवक से पूछा कि – लाइट नहीं जल रही है। युवक ने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में चढ़ी आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। घटना सुबह 5.30 बजे की
पुणे पुलिस के मुताबिक पीड़ित घटना के बाद बदहवास दूसरी बस पकड़कर अपने गांव जाने लगी। उससे पहले उसने अपनी एक दोस्त को फोन कर बताया तो उसने पुलिस में शिकायत करने को कहा। घटना सुबह 5.30 बजे की है। CCTV फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे की पहचान कर ली गई है। उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है। फिलहाल वह फरार है। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस स्टेशन 100 मीटर की दूरी पर है। रेप के बाद गांव भागा था, पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार किया
रेप की घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी पुणे से सब्जी ले जा रहे ट्रक में छिपकर अपने गांव भाग गया। घर पहुंचकर उसने अपने कपड़े और जूते बदले। इसके बाद वह घर से भी निकल गया। गुरुवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी 12 मार्च तक पुलिस कस्टडी में है। पुलिस को सूत्रों से जानकारी थी कि आरोपी गांव में ही गन्ने के खेतों में छिपा हो सकता है। पुलिस ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 13 टीमें बनाई गई थीं। क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया:6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी; मां बोली- दामाद दहेज के लिए परेशान करता था हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया है। 25 साल की देविका ने रविवार 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक देविका की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि दामाद सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान करता था। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पूरी खबर पढ़ें…