शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए दिन समय पुरानी चिंताओं से मुक्ति का है। कुछ लोगों के हाथ नए प्रोजेक्ट लगने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए दिन नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का रहेगा, वृष राशि वालों के लिए टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए खुद को संयमित बनाए रखने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष – Page of Swords
आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
- वृषभ – Three of Pentacles
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं। अपने समय को महत्त्व दें, आज उसे दोस्तों के साथ व्यर्थ के वार्तालाप में नष्ट न करें। यदि कोई व्यवसाय आरम्भ करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज़ अच्छे से जांच लें।
- मिथुन – The Hierophant
आज का दिन आपके लिए शानदार है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें।
- कर्क – Ace of Pentacles
सेहत के लिए अपनी मेहनत करते रहें, जल्द ही अच्छा फल मिलेगा। आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। जैसे-जैसे पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।
- सिंह – Six of Swords
आज का दिन आपके लिए क्रिएटिव एनर्जी का स्तर ऊंचा रखने का है। आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है कि आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें।
- कन्या – The Fool
आज आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को थोड़ा टालना पड़ सकता है। आप को कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में तेजी से कोई फैसला ना लें, गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं, ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
- तुला – The Lovers
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों के पूरा होने में समय लग सकता है। आज अपनी जिम्मेदारियों और आवश्यक कामों को थोड़ा तेजी से निपटाएं, अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज चिंता न करके उन्हें समय पर छोड़ दें। आपके चिंता करने से उनका हल नहीं निकलेगा।
- वृश्चिक – Five of Pentacles
आज का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ समस्या महसूस करेंगे। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें।
- धनु – Justice
आज आपको अपनी योग्यता के मुताबिक काम मिलने या कोई भूमिका मिलने नहीं मिलने से आपको थोड़ी असहजता का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर अपने आप बनाने का प्रयास करें। आज कुछ नया आरम्भ करने क एलिए दिन अच्छा है, कोई नयी योजना बनाएं किन्तु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।
- मकर – Death
आज आपको आपकी कल्पनाशक्ति का पुरस्कार मिल सकता है। आपको अपनी योजनाओं के लिए तारीफ मिलेगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।
- कुंभ – The Emperor
आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा हो सकता है। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा, जिस कारण मन में उदासी-सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।
- मीन – Wheel of Fortune
आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित परिस्थितियों और अप्रत्याशित लाभ वाला रहेगा। परिस्थितियां शुरुआत में थोड़ी विरोध वाली लगेंगी लेकिन अंत में वो आपके फेवर में आ जाएंगी। इसके लिए आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।