देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स को लगाया गया है। असम में 19 जिलों के 764 गांवों में बाढ़ आ गई है। राज्य के करीब 3.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार को 2 और लोगों की मौत के साथ राज्य में बाढ़-लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मणिपुर में रविवार को सेना, असम राइफल्स और फायर सर्विस ने बाढ़ जिलों से 1,500 से ज्यादा लोगों को बचाया। रेस्क्यू की कई तस्वीरें में अधिकारियों को नावों और अपनी पीठ पर उठाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते हुए देखा गया। सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में एक हजार से ज्यादा टूरिस्ट 30 मई से फंसे हुए हैं। मंगन SP ने बताया कि लैंडस्लाइड, पुल ढहने और तीस्ता नदी के उफान के कारण पर्यटकों को नहीं निकाला जा सका है। सोमवार तक रेस्क्यू की उम्मीद है। इधर, राजस्थान के 30 जिलों और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के वैशाली में रविवार शाम तेज आंधी-बारिश के कारण एक घर गिरने एक घर गिरने से 60 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: 30 जिलों में बारिश की चेतावनी, भरतपुर में पेड़, दीवार और टीनशेड गिरने से 5 घायल राजस्थान में रविवार को अधिकांश जगह बादल छाने से तापमान में गिरावट हुई। दोपहर बाद कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। सीकर में सुबह बारिश हुई, जबकि जयपुर में शाम को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 10 जून के बाद राज्य में मानसून की एंट्री, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में आज आंधी-बारिश मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है। इधर, मानसून के आने से पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आज सोमवार को 50 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, वैशाली में घर गिरने से एक महिला की मौत; 40.6°C के साथ पटना सबसे गर्म मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, राजधानी पटना में सुबह बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: कल-परसों भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान, 4 जून तक बरसेंगे बादल हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से बीच बीच में हो रही बारिश के तापमान में कमी आई है। 4 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान चल सकता है। मौसम विभाग ने कल और परसों 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला को दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, मार्च से अब तक सामान्य से 74% अधिक वर्षा हो चुकी हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज पूरी तरह से देखने को मिलेगा। पूरे हरियाणा में आज सोमवार बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…