अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई। बटलर में जब वे मंच पर बोल रहे थे, तभी जोरदार धमाके सुनाई दिए। ट्रम्प ने अपने दाहिनी कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंचे। जब एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इस दौरान ट्रम्प ने मुट्ठी भींचकर हवा में लहराई। इसके बाद सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए। सूत्रों के मुताबिक FBI, सीक्रेट सर्विस और ATF इस केस की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। इस घटना को अटेम्पटेड असैसिनेशन यानी जानलेवा हमले की तरह इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने बताया है कि डोनाल्ड ट्रम्प सुरक्षित हैं और उनके चारों तरफ सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। वहीं बटलर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड ए गोल्डिंगर ने इस बात की पुष्टी की है कि शूटर को मार गिराया गया है। इसके साथ ही रैली में मौजूद एक शख्स की भी मौत हुई है। हमले की तस्वीरें… चश्मदीद ने बताया- बिल्डिंग की छत पर एक व्यक्ति को बंदूक के साथ देखा
रैली में मौजूद एक चश्मदीद ग्रेग ने BBC को बताया कि वह रैली के बाहर था और उसे सिर्फ ट्रम्प की आवाज सुनाई दे रही थी। उसी समय उसने एक इमारत की छत पर एक व्यक्ति को देखा। यह व्यक्ति इमारत की छत पर रेंग रहा था। उसके पास एक राइफल थी, जो साफ नजर आ रही थी क्योंकि वह हमसे 50 फीट की दूरी पर था। ग्रेग ने कहा कि हमने उस व्यक्ति के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद भी जब ट्रम्प बोलते रहे तो मैं यह सोचकर हैरान हो रहा था कि अब तक ट्रम्प को स्टेज से नीचे क्यों नहीं ले जाया गया है। इसके कुछ ही देर बाद पांच गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इलॉन मस्क बोले- मैं ट्रम्प का समर्थन करता हूं
अमेरिकी बिलियनेयर और टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं ट्रम्प का समर्थन करता हूं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। इसके साथ ही मस्क ने एक अन्य X पोस्ट में लिखा कि आखिरी बार अमेरिका में इतना मजबूत राष्ट्रपति उम्मीदवार कोई था तो वह थियोडोर रूजवेल्ट थे।