छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने ईडी की टीम आई है। दरअसल, एक साल पहले महादेव सट्टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, उस समय बघेल ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया था। पहले समझें कि क्या है कोल स्कैम महादेव ऐप से 6000 करोड़ की आय हुई ED करीब एक साल से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इसमें छत्तीसगढ़ के उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों के शामिल होने का पता चला है। ऐप के दो मुख्य प्रमोटर भी छत्तीसगढ़ से ही हैं। ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय आंकी गई है। ———————————– महादेव ऐप से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… 1. ‘महादेव सट्टा ऐप मालिकों से केंद्र सरकार ने लिए पैसे’:FIR पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बोले- इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं महादेव सट्टा ऐप केस में EOW की FIR में नाम आने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने इसे भाजपा और केंद्र सरकार की गीदड़ भभकी बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ऐप मालिकों से पैसे लिए हैं। यही वजह है कि उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। रायपुर में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने कहा कि, वे इन गीदड़ भभकियों से न डरने वाले हैं और न ही पीछे हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ही कहने पर गूगल ने इसे बैन किया था, लेकिन इसके बावजूद चल रहा है। आज भी यह ऐप बंद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर.. 2. ‘भूपेश बघेल को दिए गए थे 508 करोड़’:ED बोली- महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने भेजी रकम; पूर्व CM बोले- राजनीतिक साजिश का हिस्सा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल को महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर्स की तरफ से 508 करोड़ रुपए दिए गए थे। ED की चार्जशीट में ये खुलासा हुआ है। असीम दास के बयान के मुताबिक महादेव एप के एक प्रमोटर शुभम सोनी ने उसे कैश पहुंचाने का काम सौंपा था। इस पूर्व CM ने कहा कि, ED राजनीतिक आकाओं के इशारे पर साजिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…