पेरिस ओलिंपिक-2024 में आज से मेडल की रेस शुरू होगी। शानिवार को 8 खेलों के 22 मेडल इवेंट होंगे। भारत 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के मेडल राउंड में पहुंचने से चूक गया। भारत की टीम-1 एलावेनिल (312.6) और संदीप (313.7) की जोड़ी कुल 626.3 अंकों के साथ 12वें नंबर पर रही जबकि टीम-2 रमिता (314.5) और अर्जुन (314.2) कुल 628.7 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर रहे। शुक्रवार रात पेरिस ओलिंपिक गेम्स-2024 का अधिकृत आगाज हुआ। सीन नदी की लहरों पर गेम्स की ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी हुई। पहली बार इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम के बाहर रखी गई।