पेरिस ओलिंपिक में आज भारत के खिलाड़ी 6 खेलों में उतर रहे हैं। पेरिस में चल रहे गेम्स के 5वें दिन स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ग्रुप स्टेज का अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर राउंड ऑफ-16 में पहुंच गई हैं। लक्ष्य सेन भी मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मेंस इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह क्वालिफिकेशन मुकाबले में 11वें नंबर पर रहें और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। इसके अलावा टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन और अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी जैसे भारतीय स्टार एक्शन में होंगे। पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली…