ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का शव रोम के सांता मारिया मैगियोरे बेसिलिका लाया जा चुका है, जहां उन्हें दफनाया जाएगा। ये जगह सेंट पीटर्स स्क्वायर से करीब 4 किमी दूर है। बीते 100 साल में वे पहले पोप होंगे जिन्हें वेटिकन के बाहर दफनाया जाएगा। पोप के अंतिम संस्कार की रस्में करीब तीन घंटे चलीं।। उनका शव सेंट पीटर्स बेसिलिका से निकालकर सेंट पीटर्स स्क्वायर में रखा गया, जहां प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। पोप के अंतिम संस्कार में ढाई लाख लोग जुटे। 170 देशों के प्रतिनिधि पोप के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इनमें भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हैं। पोप का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में स्ट्रोक और हार्ट फैलियर से निधन हुआ था। बीते तीन दिन से उनके पार्थिव शरीर को ताबूत में अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया था। सेंटर पीटर्स बेसिलिका में पोप के अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़… पोप के अंतिम संस्कार से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…