पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे भारतीय नहीं बांग्लादेशी:मुंबई से हुईं गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनवाकर परिवार के साथ भारत में रही थीं, लग चुके हैं प्रोस्टिट्यूशन के आरोप

इंडियन पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख नाम से मशहूर पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे की गुरुवार को गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को उनके बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश से ताल्लुक रखने वालीं रिया बर्डे फर्जी दस्तावेज बनवाकर पूरे परिवार के साथ भारत में रही थीं। मामला सामने आने के बाद मुंबई के ठाणे से उनकी गिरफ्तारी हुई है। हिल लाइन पुलिस ने रिया बर्डे और उनके परिवार के खिलाफ IPC की धाराओं 420, 465, 468, 479, 34 और 14 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप हैं कि रिया बर्डे बांग्लादेशी हैं। उनके पास फर्जी इंडियन पासपोर्ट भी मिला है। साथ ही उनके घर में पूरे परिवार के दस्तावेज भी फर्जी हैं। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने मीडिया को बताया है कि रिया बर्डे की मां बांग्लादेशी हैं। वो अपनी दोनों बेटियों और बेटे के साथ अवैध रूप से भारत आईं और यहीं बस गईं। कुछ सालों पहले उन्होंने खुद को पश्चिम बंगाल का बताते हुए अमरावती के एक शख्स से शादी की। बाद में उसकी मदद से उन्होंने अपने और बच्चों के फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवा लिए। उनके पास जन्म प्रमाण पत्र से लेकर पासपोर्ट और खुद को भारतीय साबित करने के लिए कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स हैं। ये मामला तब सामने आया, जब रिया बर्डे के एक करीबी दोस्त प्रशांत मिश्रा को इस बात की जानकारी मिली कि वो भारतीय नहीं बल्कि बांग्लादेशी हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत ने ये जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने जब रिया के सभी दस्तावेजों की जांच की तो उनके बांग्लादेशी होने के सबूत मिले। मां-बाप कतर में, भाई-बहन फरार, तलाश जारी रिया के अलावा शिकायत में उनकी मां अंजली बर्डे (रूबी शेख), पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र बर्डे (रियाज शेख) और बहन ऋतु (मोनी शेख) का भी नाम दर्ज है। रिया के माता-पिता फिलहाल कतर में हैं, वहीं उनके भाई-बहन की तलाश जारी है। प्रोस्टिट्यूशन करने पर पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं रिया बर्डे फर्जी पासपोर्ट मामले से पहले रिया बर्डे को प्रोस्टिट्यूशन करने पर भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बताते चलें कि रिया बर्डे पोर्न इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो कई प्रोडक्शन हाउसेस से जुड़ी हुई हैं, जो पोर्न कंटेंट बनाते हैं। रिया बर्डे उल्लू एप और कई पोर्न वेबसाइड के लिए काम करती हैं।