प्रपंचों के तहत जनता के जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री

दिल्ली नगर निगम के चुनावों में भले ही दो साल का समय हो। लेकिन राजनीतिक दल अभी से तैयारी में जुट गए हैं। राजधानी के तीनों एमसीडी पर भाजपा का कब्जा है। वहीं दिल्ली पर आम आदमी पार्टी की कब्जा है। ऐसे में इस बार आप दिल्ली एमसीडी पर कब्जा जमाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। तो दूसरी ओर भाजपा कब्जा जमाए रखने की कोशिश में जुटी है।

ऐसे में दोनों सियासी दलों के बीच अभी से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक छलावों और प्रपंचों को रचने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कोई मुकाबला नहीं है।

आम आदमी पार्टी को जनता की जिम्मेदारियों से भागने की सजा दिल्ली की जनता 2022 के नगर निगम चुनावों में देगी। गुप्ता ने कहा कि उसका ताजा उदाहरण है उनका बिजली के फिक्सड चार्ज को लेकर व्यापारियों के नाम संबोधन है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Chief Ministers of Delhi are running away from the responsibilities of public