राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में संरक्षण अधिकारी के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई से 27 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस जारी इन पदों के लिए 22 से करें अप्लाई ऐसे करें अप्लाई