प्रोटेक्शन ऑफिसर बनने के लिए कल से करें आवेदन:RPSC ने निकाली थी चार पदों के लिए वैकेंसी; 27 अगस्त लास्ट डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC) की ओर से निकाली गई महिला एवं बाल विकास विभाग में संरक्षण अधिकारी के 4 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कल यानी 29 जुलाई से शुरू होगा। कैंडिडेट्स 27 अगस्त 2024 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस जारी ऐसे करें अप्लाई