बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। यह बात उनके पिता बोनी कपूर ने कंफर्म की है। NDTV से बातचीत में बोनी कपूर ने बताया कि जान्हवी की कंडीशन अब बेहतर है और वो एक-दो दिन में रिकवर कर जाएंगी। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। अनंत अंबानी-राधिका की शादी में पहुंची थीं जान्हवी जान्हवी के लिए पिछले कुछ हफ्ते काफी हेक्टिक साबित हुए थे। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई में हुई शादी के सारे फंक्शन अटेंड किए थे। इन फंक्शन में जान्हवी के लुक्स की काफी तारीफ हुई थी।