पीएम मोदी फ्रांस की अपनी दो दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उन्हें विदा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले फ्रांस के दौरे के दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की थी। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उन्होंने द्विपक्षीय चर्चा भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने फ्रांस को स्वदेशी पिनाका मल्टी लॉन्च आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम की पेशकश की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस की ओर से भारत के पिनाक रॉकेट लॉन्चर की खरीद से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती आएगी। मोदी गुरुवार (भारतीय समय के मुताबिक) को अमेरिका पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से होगी। PM मोदी मंगलवार की रात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर मार्से पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने स्वंतत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह शहर भारत की आजादी में खास महत्व रखता है। दरअसल, सावरकर को 1910 में नासिक षड्यंत्र मामले के तहत लंदन में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जहाज से भारत लाया जा रहा था। जब उनका जहाज मार्से के पास पहुंचा तो उन्होंने समंदर में छलांग लगा दी और तैरकर तट तक पहुंच गए। मार्से में ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया। फ्रांस की सरकार ने अपनी जमीन पर सावरकर की गिरफ्तारी का विरोध किया और मामले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय तक ले गई। मोदी की मार्से विजिट से जुड़ीं 5 फुटेज… आज के अपडेट्स… प्लेन में हुई मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि मोदी और मैक्रों ने मार्सिले की यात्रा के दौरान एयरप्लेन में ही द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के साथ डेलीगेशन भी मौजूद था। मिसरी ने कहा कि द्विपक्षीय चर्चा का मुख्य एजेंडा AI पर केंद्रित था। भारत-फ्रांस के बीच इन अहम मुद्दों पर सहमति मोदी ने CEO फोरम को बेस्ट माइंड्स का ठिकाना बताया PM मोदी ने मैक्रों के साथ मंगलवार रात पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस CEO फोरम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह फोरम भारत-फ्रांस के बेस्ट बिजनेस माइंड्स का ठिकाना है। इस फोरम के जरिए दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलती है। पीएम ने कहा- मैक्रों के साथ इस समिट का हिस्सा बनना खुशी की बात है। पिछले 2 सालों में यह हमारी छठी बैठक है। पिछले साल मैक्रों भारत में गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट थे। आज हमने एक साथ AI समिट की सह-अध्यक्षता की। मैं इस सफल कार्यक्रम के लिए मैक्रों को बधाई देता हूं। मोदी ने फ्रेंच कंपनियों को भारत आने का न्योता भी दिया। भारत-फ्रांस CEO फोरम से जुड़ी तस्वीरें… मोदी बोले- मानवता के कोड लिख रहा AI
इससे पहले PM मोदी अपने फ्रांस दौरे के दूसरे दिन पेरिस में AI समिट में शामिल हुए थे। उन्होंने अगला AI समिट भारत में होने की जानकारी दी थी। मोदी ने कहा कि भारत को अगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी। मोदी ने मंगलवार को पेरिस समिट को संबोधित करते हुए कहा कि AI इस सदी के लिए मानवता के कोड लिख रहा है। इसमें दुनिया बदलने की ताकत है। यह समाज-सुरक्षा के लिए जरूरी है। यह दिखाता है कि AI का पॉजिटिव पोटेंशियल असाधारण है। पूरी खबर यहां पढ़ें… ………………………………………… PM मोदी के फ्रांस दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी सातवीं बार फ्रांस पहुंचे:कल AI समिट में शामिल होंगे, भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे; 2 दिन बाद अमेरिका रवाना होंगे PM मोदी सोमवार रात फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे। प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें…