बजट सत्र का पांचवां दिन:भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन पर कांग्रेस चर्चा चाहती है, सांसद बोले- पूरा देश हैरान, भारत सरकार चुप क्यों

संसद के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन (बाहर निकालने) पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया। अपने नोटिस में टैगोर ने कहा कि, 100 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से बाहर निकालने पर पूरा देश हैरान है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। सरकार इस पर चुप क्यों है। भारत ने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा क्यों नहीं की। संसद का बजट सत्र शुक्रवार (31 जनवरी) से शुरू हुआ है। पहला सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा सत्र 10 मार्च से 14 अप्रैल तक होगा। इस सत्र में 16 बिल आ सकते हैं। जिसमें से 12 बिल 2024 के मानसून और विंटर सेशन में लाए गए थे। बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रही थी।