बद्रीनाथ धाम के कपाट आज खुलेंगे:मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया; दैनिक भास्कर पर सबसे पहले दर्शन करें

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज रविवार सुबह 6 बजे खुलेंगे। इसके बाद श्रद्धालु अगले 6 महीने तक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे। दैनिक भास्कर एप पर आपको बद्रीनाथ धाम के सबसे पहले दर्शन होंगे। मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। शनिवार को धाम में भगवान बद्रीविशाल की पालकी, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली पहुंची। बद्रीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) भी धाम पहुंचे। इससे पहले 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले थे। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हुई थी। 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। बद्रीनाथ धाम की 3 तस्वीरें… कपाट खुलने से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…