बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित:सरफराज, जुरेल और यश दयाल को मौका; कोहली, राहुल और पंत की वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। 19 सितंबर से चेन्नई में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए 16 मेंबर्स की टीम चुनी गई। मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान को शामिल किया गया। लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला। विराट कोहली, केएल राहुल और विकेटकीपर ऋषभ पंत भी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से टेस्ट टीम में वापसी करेंगे। तीनों इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं थे। पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल। खबर अपडेट की जा रही है…