बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर से मां काली का मुकुट चोरी हो गया है। यह सोने की परत चढ़ा चांदी का यह मुकुट है। इस घटना का CCTV फुटेज शुक्रवार को वायरल हो रहा है। पीएम मोदी 2021 में बांग्लादेश दौरे के दौरान जेशोरेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने इसे मंदिर को भेट किया था। भारत ने इस घटना पर आपत्ति जताई है। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मां काली का जोश्रेश्वरी मंदिर हिंदू धर्म में 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। ये मंदिर बांग्लादेश के सतखिरा में स्थित है और इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में अनाड़ी नामक एक ब्राह्मण ने करवाया था। 51 शक्ति पीठों में से एक है जोश्रेश्वरी मंदिर मां काली का जोश्रेश्वरी मंदिर बांग्लादेश के सतखिरा में स्थित है। इसमें 100 दरवाजे हुआ करते थे। 13वीं शताब्दी में लक्ष्मण सेन और 16वीं शताब्दी में राजा प्रतापदित्य ने इसका पुनर्निर्माण किया था। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यक हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बड़ी संख्या में सामने आई थीं।