बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 160 रन का टारगेट दिया:शाकिब की 19 पारियों के बाद फिफ्टी, आर्यन दत्त और वान मीकरन को 2-2 विकेट

बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को जीत के लिए 160 रन का टारगेट दिया है। किंग्सटाउन में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमाई। शाकिब ने 19 पारियों के बाद टी-20 इंटरनेशनल में फिफ्टी बनाई है। तंजीद हसन ने 35 और
महमूदुल्लाह ने 25 रन बनाए। आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन ने 2-2 विकेट लिए। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का है। बांग्लादेश Vs नीदरलैंड मैच का स्कोरबोर्ड