बाजार गिरावट के साथ बंद, बैंकिंग स्टॉक्स में रही भारी बिकवाली, एसबीआई का शेयर 4% फिसला

बीएसई सेंसेक्स 171.43 अंक नीचे 38,193.92 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,278.00 पर बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सुबह बीएसई 376.79 अंक नीचे 37,988.56 पर और निफ्टी 98.75 अंक नीचे 11,218.60 पर खुला था। मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों गिरावट देखी गई, जिसका असर आज घरेलू मार्केट पर भी है। बाजार में ज्यादातर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि फार्मा, मेटल और ऑटो इंडेक्स में तेजी रही।

सरकारी क्षेत्र की कंपनियों पर दबाव

आज पीएसयू और बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी, गेल और कोल इंडिया के स्टॉक्स में 3-3 फीसदी की गिरावट है। वहीं बैंकिंग स्टॉक्स एसबीआई, फेडरल बैंक और आरबीएल बैंक के स्टॉक्स में गिरावट है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.1 फीसदी गिरकर 22,267.00 पर बंद हुआ। इसमें एसबीआई के स्टॉक में 4 फीसदी और एक्सिस बैंक में 3 फीसदी की गिरावट रही। वहीं जी एंटरटेनमेंट और टाटा स्टील का स्टॉक निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

कल बीएसई 80.84 अंक ऊपर 38,498.07 पर और निफ्टी 11,300 स्तर के पास खुला था। मंगलवार को कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 51.88 अंक नीचे 38,365.35 पर और निफ्टी 37.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,317.35 पर बंद हुआ था।

आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव बढ़त ( % )
टाटा स्टील 419.55 3.57
जी एंटरटेनमेंट 220.30 3.06
सिप्ला 727.50 2.73
रिलायंस इंडस्ट्रीज 2,163.55 2.68
ग्रासिम 693.25 2.39

आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट ( % )
एसबीआई 195.70 4.09
गेल 91.35 3.38
बजाज फिनसर्व 6,054.00 2.89
एक्सिस बैंक 432.20 2.73
आईओसी 80.60 2.60

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ 632.42 अंक नीचे 27,500.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक में 4.77 फीसदी की जोरदार गिरावट रही और अंत में सूचकांक 553.87 अंक नीचे 11,068.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 2.78 फीसदी गिरकर 95.12 पॉइंट नीचे 3,331.84 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.07 फीसदी गिरावट के साथ 35.55 अंक नीचे 3,280.87 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43,67,436 हो गई है। इनमें 8,96,884 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 33,96,027 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 73,923 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27,733,819 हो चुकी है। इनमें 901,836 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 194,032 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई सेंसेक्स 171.43 अंक नीचे 38,193.92 पर और निफ्टी 39.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,278.00 पर बंद हुआ।

02:38 PM निफ्टी बैंक में बिकवाली है। इंडेक्स 2.46 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। सरकारी बैंक एसबीआई में 5 फीसदी की गिरावट है।

12:20 PM बीएसई सेंसेक्स 348.16 अंक नीचे 38,017.19 पर और निफ्टी 104.90 अंकों की गिरावट के बाद 11,212.45 पर कारोबार कर रहा है।

10:32 AM निफ्टी-50 के लूजर स्टॉक्स ; एसबीआई के शेयर में सबसे ज्यादा 3.85 फीसदी की गिरावट है।

सीबी इनसाइट्स ने दुनिया के सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप्स की टॉप-10 लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चाइना की कंपनी बायडांस को लिस्ट में पहला स्थान दिया गया है। इसमें अमेरिकी और चीनी मूल की स्टार्टअप्स कंपनियों का दबदबा है। टॉप-10 में शामिल 6 कंपनियां अमेरिकी और 3 कंपनियां चीनी मूल की हैं। वहीं भारत की मात्र एक कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन ( पेटीएम ) को इस लिस्ट में 9वां स्थान मिला है।

10:29 AM निफ्टी-50 के गेनर स्टॉक्स ; हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1.37 फीसदी की बढ़त है।

10:03 AM निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण देश में हायरिंग की स्थिति 15 साल के सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं अगले कुछ माह तक यह संकट जारी रहेगा। इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ है। दरअसल, 800 से अधिक एम्पलॉयर्स पर किए गए एक सर्वे में सिर्फ तीन फीसदी कंपनियों ने ही अगले तीन माह के दौरान नई हायरिंग करने की मंशा जताई है।

09:52 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 10 बैंकों के स्टॉक्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट आरबीएल बैंक के स्टॉक में है।

09:39 AM बीएसई पीएसयू में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयर में गिरावट और मात्र 2 में बढ़त है। भारत डायनामिक्स के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:34 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर्स में से 22 में गिरावट और सिर्फ बीएसई एनर्जी सेक्टर में बढ़त है।

ग्लोबल रेटिंग और रिसर्च एजेंसी गोल्डमैन सैश ने भारतीय अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट का अनुमान जताया है। एजेंसी के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 के लिए इकॉनमी में 14.8 फीसदी की भारी गिरावट का अनुमान है। इससे पहले एजेंसी ने 11.8 फीसदी की गिरावट का अनुमान दिया था। गोल्डमैन सैश का कैलेंडर ईयर 2020 में 11.1 फीसदी की गिरावट का अनुमान है, जबकि इससे पहले 9.6 फीसदी के गिरावट का अनुमान था। इसके अलावा फिच रेटिंग्स और इंडिया रेटिंग ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ में भारी गिरावट का अनुमान जताया है।

09:32 AM बीएसई में शामिल सभी 32 इंडेक्स में गिरावट है।

09:26 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 5 में बढ़त है। ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा 3.76 फीसदी की गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 376.79 अंक नीचे 37,988.56 पर और निफ्टी 98.75 अंक नीचे 11,218.60 पर खुला है।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 9 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates