नेहा धूपिया के पति और एक्टर अंगद बेदी ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें अपने बाल काटने पड़े थे। इस कारण पिता बहुत दुखी हो गए थे और 20 साल तक बात तक नहीं की थी। दोनों के बीच की नाराजगी तब खत्म हुई थी, जब फिल्म पिंक रिलीज हुई थी, जिसमें अंगद ने काम किया था। इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए बाल कटवाने की हिदायत मिली थी साइरस ब्रोचा को दिए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बताया कि उनके पिता बिशन सिंह बेदी प्रोफेशनल पर्पज की वजह से बाल कटवाने से बहुत दुखी हो गए थे। अंगद ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें सलाह दी गई थी कि लंबे बाल के साथ वे बॉलीवुड में काम नहीं कर सकेंगे। ऐसे में उन्होंने बाल कटवाने का फैसला किया था। अंगद बोले- मैं परफेक्शन के साथ काम करना चाहता था अंगद ने कहा- मैं क्या कर सकता था? मैंने सोचा कि अगर मुझे पूरी ताकत से इसमें लगना है, तो मैं वहीं करूंगा जो करना होगा। अब मेरे पिता 20 साल तक दुखी रहे, जब तक कि फिल्म पिंक रिलीज नहीं हो गई। पिंक को देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा- बेटा, अब तुम्हारा बाट कटवाना जस्टिफाई हो रहा है। एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 19 साल की उम्र में अपने काट बाल काटे थे और पिंक तब रिलीज हुई थी जब वे 33 साल के थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान पिता ने उनसे बात नहीं की थी। फिल्म पिंक की सफलता के बाद पिता ने अंगद को गले लगाया था फिल्म पिंक की सफलता के बाद पिता बिशन सिंह बेदी ने उन्हें गले लगाया और सलाह दी कि वे अपनी फिल्में सोच-समझकर चुनें। पिता ने एक्टर को सही रास्ता चुनने के लिए भी आशीर्वाद दिया। अंगद ने आगे बताया कि कई लोगों ने उन्हें फिर से बाल बढ़ाने की सलाह दी और कहा कि वे किसी दिन ऐसा करेंगे। बता दें, अंगद बेदी को सूरमा, डियर जिंदगी, द जोया फैक्टर, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और लस्ट स्टोरीज 2 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने वेब सीरीज इनसाइड एज के सीजन 1 और 2 में भी काम किया है।