बल्लभगढ़ निवासी एक महिला के साथ दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में बिहार के सिवान से आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर पुलिस लाई। आरोपी ने महिला की कुछ गलत फोटो भी अपने फोन में बना ली थीं। वह इन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। महिला ने आरोपी की करतूतों के संबंध में महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस में शिकायत की।
इसके बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत 21 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए महिला थाना बल्लभगढ़ की एसएचओ ने एक टीम बनाकर सिवान बिहार भेजा। इसने आरोपी की रैकी की तो पता चला कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने घर पर ताला लगाकर छत पर सोता है ताकि लोगों को यह लगे कि आरोपी घर पर नहीं है।