बीएसई में 500 और निफ्टी में 128 अंकों की जोरदार बढ़त, सरकारी बैंकिंग शेयरों में रैली, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर में 7% की तेजी

दोपहर में बीएसई 517 अंक ऊपर 38,711 पर और निफ्टी 130 अंक बढ़कर 11,408 पर कारोबार कर रहा है। सरकारी बैंकों में खरीदारी बढ़ी है। एसबीआई का शेयर 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन सुबह बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला। निफ्टी के गेनर्स में बैंक और ऑटो शेयर्स शामिल हैं। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक में 6.76 फीसदी की बढ़त के साथ 2,307.55 पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर मार्च 2020 के 868 स्तर से 2.5 गुना ऊपर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप भी 14 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है।

इसके अलावा निफ्टी बैंक 1.63 फीसदी की बढ़त है। इंडेक्स 364 अंकों की बढ़त के साथ 22,631 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट के साथ 22,267 अंकों पर बंद हुआ था। एसबीआई के स्टॉक में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।है।

इससे पहले बुधवार को बीएसई 376.79 अंक नीचे 37,988.56 पर और निफ्टी 98.75 अंक गिरकर 11,218.60 पर खुला था। कारोबार के अंत में बीएसई 171.43 अंक नीचे 38,193.92 पर और निफ्टी 39.35 अंक नीचे 11,278.00 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजार बंद बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 439.58 अंक ऊपर 27,940.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.96 फीसदी बढ़त के साथ 327.59 अंक ऊपर 11,395.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.01 फीसदी बढ़त के साथ 67.12 पॉइंट ऊपर 3,398.96 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी बढ़त के साथ 12.33 अंक ऊपर 3,267.26 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44,62,965 हो गई है। इनमें 9,18,185 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 34,69,084 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 75,091 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 28,022,156 हो चुकी है। इनमें 907,998 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 195,239 हो चुकी है।

12:15 PM बीएसई 531.52 अंक ऊपर 38,725.44 पर और निफ्टी 130.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,408.25 पर कारोबार कर रहा है।

10:32 AM रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में 2.70 फीसदी की बढ़त है। रिलायंस रिटेल वेंचर में अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक ने निवेश की घोषणा की है। कंपनी रिटेल वेंचर में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

10:25 AM बीएसई 328 अंक ऊपर 38,522.73 पर और निफ्टी 86.65 पॉइंट ऊपर 11,364.65 पर कारोबार कर रहा है।

10:22 AM निफ्टी स्माल कैप में अच्छी रैली है। इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

10:02 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक ; भारती इंफ्राटेल के शेयर में 2 फीसदी तक की बढ़त है।

विश्लेषकों के मुताबिक तेल मार्केटिंग, पेंट, टायर, स्पेशियल्टी केमिकल, प्लास्टिक पाइपिंग, एविएशन और सीमेंट जैसी कंपनियों को क्रूड में गिरावट का सीधा फायदा मिलता है। ये सेक्टर अपने उत्पाद और सेवाओं में क्रूड का इस्तेमाल करते हैं। पिछली बार जब क्रूड गिरा था, तो इसका लाभ ये सेक्टर ठीक से नहीं उठा पाए थे, क्योंकि ये सेक्टर लॉकडाउन में बंद पड़े हुए थे। लेकिन इस बार यदि क्रूड में बड़ी गिरावट होती है, तो इन सेक्टरों को भारी फायदा होगा, क्योंकि अब लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है और कारोबारी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

10:00 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स ; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.87 फीसदी की बढ़त है।

09:57 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 में से 13 कंपनियों के स्टॉक्स में बढ़त और 2 में गिरावट है। टाटा मोटर्स के स्टॉक में 2 फीसदी की बढ़त है।

09:52 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 23 कंपनियों के स्टॉक्स में बढ़त और 7 में गिरावट है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे अब आम नागरिकों को कम खर्च में एसी कोच में सफर करने की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है। खबर है कि रेलवे देशभर में एसी ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है जिससे यात्रियों को कम खर्च में बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। इसके तहत रेलवे ने स्लीपर और गैर-आरक्षित कैटेगरी यानी कि अनारक्षित कोच को एसी कोच में बदलने का प्लान तैयार किया है।

09:33 AM बीएसई में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

09:26 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल सभी 10 बैंक शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला है।

अमेरिकी शेयर मार्केट में मंगलवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। इसमें टेस्ला सहित एप्पल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट और फेसबुक जैसे दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स भी शामिल थे। मंगलवार को कारोबारी दिन में टेस्ला का स्टॉक 21 फीसदी नीचे गिरा। इससे कंपनी के मार्केट कैप में करीब 80 बिलियन डॉलर ( 5.88 लाख करोड़ रुपए ) की कमी आई। इससे कंपनी के फाउंडर एलन मस्क की नेटवर्थ भी कम हुई है।

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी बढ़त के साथ 12.33 अंक ऊपर 3,267.26 पर बंद हुआ था।