बीएसई सेंसेक्स में दिन के टॉप से 1052 अंकों की गिरावट, 38,000 के ऊपर बंद हुआ, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का घाटा

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 811.68 अंक नीचे 38,034.14 पर और निफ्टी 282.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,222.20 पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई 33.13 अंक नीचे 38,812.69 पर और निफ्टी 11,500 के स्तर पर खुला था। ऑटो स्टॉक्स में बिकवाली बढ़ी है। टाटा मोटर्स और मदरसन सूमी के शेयरों भी 7-7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।। अशोक लेलैंड के शेयर में भी 7 फीसदी तक की गिरावट रही। बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट रही। इसमें इंडसइंड बैंक का शेयर 9 फीसदी नीचे बंद हुआ, जबकि बंधन बैंक और पीएनबी बैंक के शेयरों में 7-7 फीसदी तक की गिरावट रही।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में रही। आज घरेलू बाजार में 105 फीसदी प्रीमियम पर रूट मोबाइल की लिस्टिंग हुई है। कंपनी का शेयर 8 फीसदी नीचे बंद हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में भी भारी गिरावट आई है। शुक्रवार के 159 लाख करोड़ रु. के मुकाबले एम कैप 5 लाख करोड़ घटकर 154 लाख करोड़ रु. हो गया है।

बाजार में भारी गिरावट की वजह

इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (ICIJ) द्वारा टॉप-सीक्रेट सस्पेक्टेड एक्टिविटी रिपोर्ट्स या SARs पर रिपोर्ट करने के बाद, बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी कीमत वैश्विक स्तर पर 2 लाख करोड़ डॉलर से अधिक थी. ये लेन-देन धोखाधड़ी के सबूत या नापाक गतिविधियों के सबूत नहीं हैं, लेकिन अमेरिकी प्राधिकरण द्वारा इसे संदिग्ध देखा जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 134.03 अंकों की गिरावट के साथ 38,845.82 पर और निफ्टी 11.15 अंक नीचे 11,504.95 पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते बाजार में आईटी और फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी। शुक्रवार को फार्मा इंडेक्स 5 फीसदी ऊपर 12,320.90 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉ रेड्‌डीज के शेयर में 10 फीसदी और सिप्ला ​​​​​​के शेयर में 7 फीसदी की बढ़त रही थी। जबकि ज्यादातर बैंकिंग स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2.28 फीसदी की गिरावट रही थी।

एनएसई सूचकांकों में गिरावट

सूचकांक बंद भाव गिरावट (%)
निफ्टी 50 11,222.20 2.46
निफ्टी मिड कैप 50 4,548.05 4.61
निफ्टी स्माल कैप 50 2,831.85 4.47
निफ्टी बैंक 21,290.10 3.36
निफ्टी ऑटो 7,802.45 4.40
निफ्टी मेटल 2,231.55 5.53
निफ्टी फार्मा 11,771.85 4.46

आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%)
इंडसइंड बैंक 560.80 8.55
टाटा मोटर्स 136.35 7.81
हिंडाल्को 166.50 7.24
टाटा स्टील 371.10 6.17
जेएसडब्ल्यू स्टील 270.50 5.98

बीएसई पर करीब 73 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 154 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,938 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 594 कंपनियों के शेयर बढ़त में 2,165 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 140 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 58 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 209 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 419 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.88 फीसदी गिरकर 244.56 अंक नीचे 27,657.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 143.97 अंक नीचे 10,937.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 1.12 फीसदी गिरकर 37.54 पॉइंट नीचे 3,319.47 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 13.84 अंक नीचे 3,324.25 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54,85,612 हो गई है। इनमें 10,04,274 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 43,92,650 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 87,909 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,231,209 हो चुकी है। इनमें 965,063 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 204,118 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 811.68 अंक नीचे 38,034.14 पर और निफ्टी 282.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,222.20 पर बंद हुआ।

02:43 PM बीएसई लार्ज कैप में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयर में गिरावट है। जबकि केवल 3 में बढ़त है। इसमें हिंडाल्को के शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

02:42 PM बाजार में दोपहर के बाद बिकवाली बढ़ी है। बीएसई में शामिल 30 में से केवल 3 कंपनियों के शेयर में बढ़त है, जबकि 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयर में है। शेयर 7 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

02:36 PM एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट का हाल, इसमें सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी और मेटल इंडेक्स में है।

02:28 PM बीएसई 622.31 अंक नीचे 38,223.51 पर और निफ्टी 213.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,291.30 पर पहुंच गया है।

01:33 PM बीएसई 208.61 अंकों की गिरावट के साथ 38,637.21 पर और निफ्टी 72.60 अंक नीचे 11,432.35 पर कारोबार कारोबार कर रहा है।

12:32 PM बाजार में आज न्यू लिस्ट रूट मोबाइल कंपनी का शेयर बीएसई में 4.70 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

11:51 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी तक की बढ़त है। एचसीएल टेक और माइंडट्री के शेयर में 4-4 फीसदी तक की बढ़त है।

11:19 AM निफ्टी में ऑटो इंडेक्स 1.36 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में है। कंपनी का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है।

11:14 AM बीएसई 17.50 अंक नीचे 38,828.32 पर और निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,492.30 पर कारोबार कर रहा है।

10:08 AM बीएसई लार्ज कैप में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 में गिरावट है। एचसीएल टेक का शेयर 4.36 फीसदी की बढ़त है।

09:52 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 बैंकिंग शेयरों में से 9 में गिरावट और केवल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में बढ़त है।

09:42 AM निफ्टी के लूजर स्टॉक्स ; बजाज ऑटो और भारती इंफ्राटेल के शेयर में 2-2 फीसदी तक की गिरावट है।

इस हफ्ते तीन आईपीओ आ रहे हैं। इसमें म्यूचुअल फंड के लिए सेवा देनेवाली कैम्स और केमकॉन स्पेशियालिटी केमिकल का इश्यू आज खुल रहा है। यह दोनों इश्यू 23 सितंबर को बंद होंगे। जबकि एंजल ब्रोकिंग का इश्यू कल यानी मंगलवार को खुलेगा और गुरुवार को बंद होगा। हम आपको बता रहे हैं इन आईपीओ के बारे में। कैसे इसमें आप निवेश करेंगे और कंपनी कैसी है।

09:39 AM 29 बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

सोर्स – बीएसई

09:26 AM निफ्टी के गेनर स्टॉक्स ; आईटी शेयरों में तेजी है। एचसीएल टेक के शेयर में 4 फीसदी और टीसीएस के शेयर में 2 फीसदी तक की बढ़त है।

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 17 में गिरावट है। बजाज ऑटो का शेयर 1.63 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 33.13 अंक नीचे 38,812.69 पर और निफ्टी 11,500 के स्तर पर खुला।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates