मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 300.06 अंक नीचे 37,734.08 पर और निफ्टी 96.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,153.65 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 पर खुला था। बाजार में आईटी और फार्मा शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टर्स में गिरावट रही। निफ्टी में रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
टाटा मोटर्स का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट इंडिया बुल्स रियल स्टेट के शेयर में रही। शेयर 5 फीसदी से ज्यादा नीचे गिरकर बंद हुआ। वहीं बढ़ने वाले शेयरों में आईटी स्टॉक्स एचसीएल टेक और टीसीएस 2-2 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ है। फार्मा सेक्टर में डिवीज लैब के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके अलावा रूट मोबाइल का शेयर भी 6% की बढ़त के साथ बंद हुआ। लगातार दो दिनों से बाजार में गिरावट के चलते मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रु. से 6 लाख करोड़ रु. घटकर 153 लाख करोड़ रु. हो गया है।
सोमवार को घरेलू मार्केट का हाल
सोमवार को बीएसई 811.68 अंक नीचे 38,034.14 पर और निफ्टी 282.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,222.20 पर बंद हुआ था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और यूरोपीयन देशों में दोबारा लॉकडाउन की खबर से बाजार में दूसरे हाफ के बाद भारी बिकवाली रही । इससे पहले शुक्रवार को भी ग्लोबल मार्केट में बिकवाली रही, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना। कल बाजार में सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांकों में निफ्टी मेटल, ऑटो, फार्मा इंडेक्स शामिल रहे। निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 9 फीसदी तक नीचे गिरकर बंद हुआ था।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 300.06 अंक नीचे 37,734.08 पर और निफ्टी 96.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,153.65 पर बंद हुआ।
03:13 PM निफ्टी फार्मा इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें डिवीज लैब के शेयर में 2 फीसदी की बढ़त है।

02:32 PM बीएसई 314.33 अंक नीचे 37,719.81 पर और निफ्टी 100.70 अंक नीचे 11,149.85 पर कारोबार कर रहा है।
01:33 PM बीएसई मेटल में शामिल 11 में से 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जिंदल स्टील के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

01:32 PM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.85 फीसदी की गिरावट है।

12:47 PM बीएसई 189.50 अंक नीचे 37,844.64 पर और निफ्टी 67.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,182.80 पर कारोबार कर रहा है।

11:29 AM बीएसई में रूट मोबाइल के शेयर में 5 फीसदी की बढ़त है।

11:10 AM निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.63 फीसदी की गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट केनरा बैंक के शेयर में है। शेयर 5 फीसदी से नीचे कारोबार कर रहा है।


10:24 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2.12 फीसदी की गिरावट है। अशोक लेलैंड और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 3-3 फीसदी की गिरावट है।

09:44 AM बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में केवल एक इंडेक्स में बढ़त है।


09:34 AM बीएसई 224.81 अंक नीचे 37,809.33 पर और निफ्टी 80.25 अंक नीचे 11,170.30 पर कारोबार कर रहा है।

09:31 AM निफ्टी 50 में 64 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा अदानी पोर्ट के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 7 में बढ़त है। एचसीएल टेक का शेयर 2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 के स्तर पर खुला।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
