बीएसई सेंसेक्स 38,300 और निफ्टी 11,600 के स्तर पर, निफ्टी बैंक इंडेक्स में 395 अंकों की तेजी, इंडसइंड बैंक का शेयर 2% ऊपर

हफ्ते में कारोबार के दूसरे दिन में शानदार तेजी है। बीएसई 358.18 अंक ऊपर 39,331.88 पर और निफ्टी 97.60 अंक ऊपर 11,600.95 पर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 395 की बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी है।

निफ्टी में एचडीएफसी का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि आईटी स्टॉक्स में गिरावट है। विप्रो और टीसीएस के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है। सुबह बीएसई 362.64 अंक ऊपर 39,336.34 पर और निफ्टी 100.1 अंक ऊपर 11,603.45 के स्तर पर खुला।

सोमवार को बाजार का हाल
कल बाजार में आईटी और मेटल के शेयर शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसमें निफ्टी आईटी इंडेक्स 698 अंकों की तेजी के साथ 20,809 के स्तर पर बंद हुआ था। विप्रो और टीसीएस के शेयरों में भी 7-7% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी। अंत में बीएसई 276.65 अंक ऊपर 38,973.70 पर और निफ्टी 86.40 अंक ऊपर 11,503.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को ग्लोबल मार्केट में अच्छी बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.68% की बढ़त के साथ 465.83 अंक ऊपर 28,148.60 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 2.25% ऊपर 11,509.10 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.80% की बढ़त के साथ 3,408.62 अंकों पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट में भी सोमवार को खरीदारी देखने को मिली। ब्रिटेन के FTSE, फ्रांस के CAC , जर्मनी DAX और रूस MICEX इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 155 अंकों की बढ़त है, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 362.64 अंक ऊपर 39,336.34 पर और निफ्टी 100.1 अंक ऊपर 11,603.45 के स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: October 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News

Updates