हफ्ते में कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 600.87 अंक ऊपर 39,574.57 पर और निफ्टी 159.05 अंक ऊपर 11,662.40 पर बंद हुआ। बाजार में बैंकिंग, फाइनेंशियल और ऑटो शेयरों में शानदार बढ़त देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स 482 अंक ऊपर 22,853 के स्तर पर बंद हुआ।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में टाटा मोटर्स खबरों के चलते 7% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। एचडीएफसी का शेयर भी 7% ऊपर बंद हुआ है। जबकि आज आईटी, मेटल और एफएमसीजी स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिला। ब्रिटानिया, कोल इंडिया और विप्रो के शेयर में 1-1 फीसदी की गिरावट रही। सुबह बीएसई 362.64 अंक ऊपर 39,336.34 पर और निफ्टी 100.1 अंक ऊपर 11,603.45 के स्तर पर खुला था।
निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
टाटा मोटर्स | 144.25 | 7.73 |
एचडीएफसी | 1,920.00 | 7.56 |
अदानी पोर्ट | 362.70 | 3.53 |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 628.15 | 3.48 |
इंडसइंड बैंक | 621.55 | 3.32 |
निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
ब्रिटानिया | 3,772.00 | 1.53 |
कोल इंडिया | 116.85 | 1.31 |
विप्रो | 329.70 | 1.27 |
हिंडाल्को | 176.85 | 1.23 |
टाटा स्टील | 377.85 | 1.16 |
बीएसई पर करीब 52% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
- बीएसई का मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,862 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,509 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,188 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 153 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 62 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 314 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 234 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को ग्लोबल मार्केट में अच्छी बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.68% की बढ़त के साथ 465.83 अंक ऊपर 28,148.60 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 2.25% ऊपर 11,509.10 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.80% की बढ़त के साथ 3,408.62 अंकों पर बंद हुआ था।
यूरोपियन शेयर मार्केट में भी सोमवार को खरीदारी देखने को मिली। ब्रिटेन के FTSE, फ्रांस के CAC , जर्मनी DAX और रूस MICEX इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 155 अंकों की बढ़त है, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% नीचे कारोबार कर रहा है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 600.87 अंक ऊपर 39,574.57 पर और निफ्टी 159.05 अंक ऊपर 11,662.40 पर बंद हुआ।
02:48 PM बीएसई 510.83 अंक ऊपर 39,484.53 पर और निफ्टी 132.40 अंक ऊपर 11,635.75 पर कारोबार कर रहा है।
02:17 PM बीएसई 365.41 अंक ऊपर 39,339.11 पर और निफ्टी 92.30 अंक ऊपर 11,595.65 पर कारोबार कर रहा है।
02:14 PM बीएसई में सोभा लिमिटेड का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है।

02:12 PM निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 245 अंकों की तेजी है। एचडीएफसी का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है।

01:43 PM बीएसई 300.69 अंक ऊपर 39,274.39 पर और निफ्टी 75.30 अंक ऊपर 11,578.65 पर कारोबार कर रहा है।
11:57 AM बीएसई 337.38 अंक ऊपर 39,311.08 पर और निफ्टी 91.25 अंक ऊपर 11,594.60 पर कारोबार कर रहा है।
10:40 AM निफ्टी बैंक में 1% यानी 223 अंकों की बढ़त है। बंधन बैंक और आरबीएल बैंक के शेयरों में 3-3 फीसदी की बढ़त है।

10:03 AM बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:38 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 ऑटो कंपनियों में से 14 में बढ़त है। इंडेक्स में केवल अमारा राजा बैट्री के शेयर में % की गिरावट है।

09:30 AM निफ्टी-50 इंडेक्स में टॉप गेनर स्टॉक्स; टाटा मोटर्स का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:26 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में बढ़त, जबकि 6 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। एचडीएफसी का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 362.64 अंक ऊपर 39,336.34 पर और निफ्टी 100.1 अंक ऊपर 11,603.45 के स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
