बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों और निफ्टी 100 अंकों की बढ़त के साथ खुला, हिंडाल्को और सिप्ला के शेयर 3-3% ऊपर

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 438.29 अंक ऊपर 36,991.89 पर और निफ्टी 104.85 अंक ऊपर10,910.40 के स्तर पर खुला। सिप्ला और टीसीएस के शेयर 2-2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले शेयरों में एसबीआई लाइफ 1 फीसदी और ओएनजीसी का शेयर 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

कल बाजार में भारी बिकवाली रही। बीएसई 1114.82 अंक (2.96%) नीचे 36,553.60 अंकों पर और निफ्टी 326.30 अंक (2.93%) लुढ़ककर 10,805.55 पर बंद हुआ था। ऑटो, बैंकिंग और आईटी में भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में गिरावट की वजह कमजोर ग्लोबल संकेत और यूरोप के कुछ देशों में दोबारा लॉकडाउन की खबर रही। इसके अलावा घरेलू मार्केट में निवेशकों ने सेकंडरी मार्केट के बजाय प्राइमरी मार्केट की ओर जाना भी भारी गिरावट का कारण बना। कल गिरने वाले शेयरों में अशोक लेलैंड का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा नीचे बंद हुआ। इसके अलावा एमफैसिस और आई बुल हाउसिंग के शेयर भी 8-8 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही हल्की बढ़त
गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में हल्की बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.20 फीसदी बढ़त के साथ 52.31 अंक ऊपर 26,815.40 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 0.58 फीसदी की ऊपर 10,896.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.30 फीसदी चढ़कर 9.67 पॉइंट ऊपर 3,246.59 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए। यूके, जर्मनी, फ्रांस और रूस का शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। वहीं, एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 7.75 अंक नीचे 3215.42 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:15 AM बीएसई 438.29 अंक ऊपर 36,991.89 पर और निफ्टी 104.85 अंक ऊपर10,910.40 के स्तर पर खुला।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 25 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates