सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 127.85 अंक ऊपर और निफ्टी 56.2 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे। कारोबार के अंत में बीएसई 15.12 अंक ऊपर 38,040.57 पर और निफ्टी 13.90 पॉइंट ऊपर 11,214.05 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को जीएमएम पीफॉडलर लिमिटेड के शेयर में 18 फीसदी उछाल के साथ बंद हुए थे।
अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 46.50 अंक ऊपर 27,433.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.87 फीसदी गिरावट के साथ 97.09 अंक नीचे 11,011.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.06 फीसदी बढ़त के साथ 2.12 पॉइंट ऊपर 3,351.28 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41 फीसदी बढ़त के साथ 13.70 अंक ऊपर 3,367.73 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22,14,149 हो गई है। इनमें 6,34,941 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 15,34,278 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 44,466 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20,023,522 हो चुकी है। इनमें 733,995 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 165,617 हो चुकी है।
09:50 AM डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के शेयर में लगभग 13% का उछाल है। आज कंपनी के शेयर 3062 रुपए पर खुले।
09:44 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; हिंडाल्को और मारुति के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।
09:40 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सिप्ला और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।
09:35 AM बीएसई 30 में शामिल 24 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 6 में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 4.13% की बढ़त है।
09:30 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 22 में बढ़त बनी हुई है।
09:26 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में बढ़त बनी हुई है।
09:15 AM बीएसई 228.55 अंक ऊपर 38,269.12 पर और निफ्टी 67.50 पॉइंट ऊपर 11,281.55 पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल