मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 173.07अंक ऊपर और निफ्टी 39.2पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 292.04 अंक ऊपर और निफ्टी 116.5 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 640.24 अंक तक और निप्टी 204.05 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 465.86 अंक ऊपर 36,487.28 पर और निफ्टी 156.30 पॉइंट ऊपर 10,763.65 पर बंद हुआ।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
एक्सिस बैंक | 1.30 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.17 % |
फेडरल बैंक | 1.12 % |
कोटक बैंक | 0.61 % |
HDFC बैंक | 0.58 % |
सिटी यूनियन बैंक | 0.28 % |
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 459.67 अंक ऊपर 26,287.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.21 फीसदी बढ़त के साथ 226.02 अंक ऊपर 10,433.70 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.59 फीसदी बढ़त के साथ 49.71 पॉइंट ऊपर 3,179.72 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 16.06 अंक ऊपर 3,348.94 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,20,346 हो गई है। इनमें 2,59,926 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,40,150 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 20,174 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11,739,169 हो चुकी है। इनमें 540,660 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 132,979 हो चुकी है।

09:34 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 7 बैंकों के शेयर में गिरावट और 3 में बढ़त है।

09:29 AM बीएसई के 23 सेक्टरमें से 16 में बढ़त और अन्य 7 में गिरावट है।

09:27 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 25 में बढ़त और अन्य 7 में गिरावट है।

09:23 AM बीएसई 30 में शामिल 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और अन्य 14 में गिरावट है; बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:15 AMबीएसई 17.96 अंक ऊपर 36,505.24 पर और निफ्टी 10.80 पॉइंट ऊपर 10,774.45 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही
