मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 148.04 अंक ऊपर 38,904.67 पर और निफ्टी 47.15 अंक ऊपर 11,487.20 पर खुला। दोपहर के बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी है। बीएसई 282.20 अंक ऊपर 39,038.83 पर और निफ्टी 81.95 अंक ऊपर 11,522 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज फार्मा और आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी है। डॉ. रेड्डी और सिप्ला का शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। ऑटो स्टॉक मदरसन सूमी 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि आयशर मोटर और बाजाज ऑटो में हल्की गिरावट है।
इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 97.92 अंक नीचे 38,756.63 पर और निफ्टी 24.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,440.05 पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार में आईटी और रियल्टी स्टॉक तेजी के साथ बंद हुए थे। इसमें एचसीएल टेक का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ गेनर स्टॉक था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 327.69 अंक ऊपर 27,993.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.72 फीसदी बढ़त के साथ 190.36 अंक ऊपर 11,277.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 1.27 फीसदी बढ़त के साथ 42.57 पॉइंट ऊपर 3,383.54 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 9.26 अंक ऊपर 3,288.07 पर बंद हुआ था। इटली और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,26,914 हो गई है। इनमें 9,89,170 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 38,56,246 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की
संख्या 80,808 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,442,256 हो चुकी है। इनमें
932,744 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 199,000 हो चुकी है।

02:38 PM बीएसई 282.20 अंक ऊपर 39,038.83 पर और निफ्टी 81.95 अंक ऊपर 11,522 पर कारोबार कर रहा है।
02:04 PM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.49 फीसदी की बढ़त है।

11:58 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में हल्की गिरावट है। आयशर मोटर का शेयर 1 फीसदी की गिरावट है।

11:51 AM बीएसई सेंसेक्स 165.58 अंक ऊपर 38,922.88 पर और निफ्टी 50.25 अंक ऊपर 11,490.30 पर कारोबार कर रहा है।

10:02 AM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2.37 फीसदी की बढ़त है।

10:00 AM बीएसई में सिप्ला लिमिटेड के शेयर में 3.33 फीसदी की तेजी है।

09:53 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 में 9 ऑटो कंपनियों के शेयर में बढ़त और 6 में गिरावट है। मदरसन सूमी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।


09:37 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स ; टेक महिंद्रा का शेयर 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:35 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स ; यूपीएल का शेयर 2.23 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:30 AM बीएसई रियल्टी इंडेक्स में गिरावट है। इसके अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।



09:26 AM बीएसई में शामिल 30 में 24 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 में गिरावट है। टाइटन के शेयर में 1.55 फीसदी की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 148.04 अंक ऊपर 38,904.67 पर और निफ्टी 47.15 अंक ऊपर 11,487.20 पर खुला।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
