बीएसई 39,000 और निफ्टी 11,500 स्तर के ऊपर, आईटी और रियल्टी शेयरों में तेजी, एचसीएल टेक के शेयर में 7% तक का उछाल

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 39,000 और निफ्टी 11,500 स्तर के ऊपर खुला। एचसीएल टेक के शेयर में 7% और टेक महिंद्रा के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त है। हफ्ते के पहले दिन बाजार में आईटी, रियल्टी और बैंक शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 14.23 अंक ऊपर 38,854.55 पर और निफ्टी 15.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,464.45 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बाजार में आईटी और रियल्टी स्टॉक तेजी के साथ बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़तशुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 131.06 अंक ऊपर 27,665.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.60 फीसदी गिरावट के साथ 66.72 अंक नीचे 11,087.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.05 फीसदी बढ़त के साथ 1.78 पॉइंट ऊपर 3,340.97 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 18.33 अंक ऊपर 3,278.68 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतेंदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,845,003 हो गई है। इनमें 988,205 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 3,777,044 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 79,754 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,182,605 हो चुकी है। इनमें 928,281 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 198,520 हो चुकी है।

10:10 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 13 में गिरावट है।

09:19 AM बीएसई 321.02 अंक ऊपर 39,175.57 पर और निफ्टी 78.70 अंक ऊपर 11,543.15 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 18.33 अंक ऊपर 3,278.68 पर बंद हुआ था।