बीएसई 39100 और निफ्टी 11500 के स्तर पर खुला, ऑटो और फार्मा स्टॉक्स में भी बढ़त, टाटा माटर्स का शेयर 3% ऊपर

बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 116.66 अंक ऊपर 39,161.01 पर और निफ्टी 16.65 अंक ऊपर 11,538.45 पर खुला। फार्मा और ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी है। टाटा मोटर्स के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ऑटो के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की तेजी है।

इससे पहले मंगलवार को बीएसई 287.72 अंक ऊपर 39,044.35 पर और निफ्टी 81.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,521.80 पर बंद हुआ था। मंगलवार को फार्मा और बैंकिंग स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए थे। इंडसइंड बैंक का शेयर 4 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। इसके अलावा फार्मा स्टॉक सिप्ला भी 3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.27 अंक ऊपर 27,995.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 161.11 अंक ऊपर 11,438.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 0.52 फीसदी बढ़त के साथ 17.66 पॉइंट ऊपर 3,401.20 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 7.61 अंक नीचे 3,288.07 पर बंद हुआ था। यूके, इटली और फ्रांस का बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50,18,034 हो गई है। इनमें 9,96,122 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 39,39,111 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 82,091 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,724,782 हो चुकी है। इनमें 939,181 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 200,197 हो चुकी है।

09:30 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.38 फीसदी की बढ़त है। टाटा मोटर्स के शेयर में 2.63 फीसदी की बढ़त है।

09:26 AM बीएसई में शामिल 30 में 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 14 में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2.21 फीसदी की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 116.66 अंक ऊपर 39,161.01 पर और निफ्टी 16.65 अंक ऊपर 11,538.45 पर खुला।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 7.61 अंक नीचे 3,288.07 पर बंद हुआ था।