बुधवार का टैरो राशिफल:मेष और मिथुन राशि के लोग आलस से बचें, तभी काम पूरे होंगे; सिंह राशि के लोग नए अवसरों पर ध्यान दें

बुधवार, 11 सितंबर को मेष और मिथुन राशि के लोग चिंताओं और आलस से बचें, वर्ना काम पूरे नहीं होंगे। सिंह राशि के लोगों को नए अवसरों पर ध्यान देना होगा, तभी लाभ मिल सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है। मेष – KNIGHT OF PENTACLES पैसों से संबंधित चिंता काम पर असर डालेगी। वर्तमान स्थिति जटिल बनती नजर आएगी। आलस के कारण जो बातें अधूरी हैं, उनकी वजह से काम का दबाव बढ़ेगा। मन के विरुद्ध कोई जिम्मेदारी स्वीकार न करें। कमाई और खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। करियर : काम से संबंधित गलतियों को सुधारने के लिए अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। लव : पार्टनर से महत्वपूर्ण बातों की चर्चा होने से सही निर्णय ले पाएंगे। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी दूर हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 वृषभ – FOUR OF PENTACLES सोच-विचार करने से तनाव बढ़ेगा। जिन समस्याओं को सुलझाने में आप सक्षम हैं, केवल उन पर ध्यान दें। बड़े खर्च का कारण जानने की कोशिश करें। जीवन शैली में बदलाव करना होगा। हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें। विचारों को सकारात्मक बनाने पर ध्यान देना होगा। करियर : काम को बेहतर तरीके से करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलेगा। लव : परिवार और पार्टनर के बीच चल रहे विवाद की वजह से तनाव हो सकता है। हेल्थ : घुटनों से संबंधित दर्द हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 मिथुन – NINE OF CUPS आलस की वजह से काम को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें, लेकिन व्यक्तिगत जीवन को भी नजरअंदाज न करें। काम से जुड़ा बड़ा अवसर प्राप्त करने के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी होगी। आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखें। तभी काम से संबंधित उत्साह बना रहेगा। करियर : फायदा मिलने मिलेगा, लेकिन नए अवसर को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्रोत को स्थिर बनाने पर ध्यान दें। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी चिंता दूर होगी, पारिवारिक जीवन में सुधार आएगा। हेल्थ : वजन बढ़ने से सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 1 कर्क – THREE OF WANDS संयम के साथ काम पूरा करना होगा। जिन लोगों से मदद की अपेक्षा है, वह कुछ समय के बाद प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी खरीदारी के लिए मानसिक रूप से खुद को तैयार करना होगा। जीवन में डिसिप्लिन से अनेक बातों को सुधार पाएंगे। करियर : काम से संबंधित कोई गलती न करें। लव : व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से पार्टनर और आपके बीच में बढ़ रही दूरियां होगी। हेल्थ : बदलते वातावरण के कारण सर्दी-खांसी हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2 सिंह – EIGHT OF SWORDS सीमित विचारों से खुद को निकालकर नए अवसर पर ध्यान दें। एक जैसी स्थिति बार-बार होने से निराशा बनी रहेगी। मित्रों के साथ किसी भी समस्या से संबंधित चर्चा करते समय सतर्कता रखनी होगी। करीबी लोगों से ही अपनी समस्या शेयर करेंगे तो बेहतर रहेगा। करियर : काम की जगह हो रहे नुकसान के कारण आत्म विश्वास की कमी रहेगी। लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव बना रहेगा। हेल्थ : पेट से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 कन्या – PAGE OF CUPS काम की गति तेज करें। काम की क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा। बेचैनी आध्यात्मिक बातों के जरिए दूर हो सकती है। किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले दोबारा सोच-विचार करने की जरूरत है। बड़े निर्णय लेने के लिए खुद को सक्षम बनाने पर ध्यान देना होगा। करियर : काम तय की गई योजना के अनुसार पूरा होगा, फिर भी चिंता रह सकती है। लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय सही शब्द का प्रयोग करें। हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 4 तुला – FOUR OF WANDS परिवार में किसी व्यक्ति की प्रगति देखकर आपको प्रसन्नता मिल सकती है। पैसों से संबंधित बड़ा निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा, इसके लिए परिवार में से कोई व्यक्ति आपकी मदद करेगा। पुरानी बातों का अवलोकन करके काम में बदलाव करें। वर्तमान स्थिति सुधरती नजर आएगी। करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार यश प्राप्त होगा। लव : वैवाहिक जीवन से संबंधित चिंता दूर होगी, एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करें। हेल्थ : पाचन से संबंधित तकलीफ होने से सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 वृश्चिक – THE STAR परिवार के किसी भी व्यक्ति को मदद करते समय खुद का नुकसान न हो इस बात का ध्यान रखना होगा। पूर्व परिचित व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी, जो आपको आनंद दे सकती है, लेकिन व्यक्तिगत समस्या की चर्चा करने बचें। यदि कोई समस्या सुलझाने में आप सक्षम नहीं हैं तो उन्हें छोड़कर जो बातें आपके पक्ष में हैं, सिर्फ उन पर फोकस रखें। करियर : काम की जगह अनेक बदलाव आएंगे, इस कारण आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लव : पार्टनर को भावनात्मक सहयोग देना होगा। हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से त्वचा से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 8 धनु – SEVEN OF CUPS व्यर्थ चिंता और गलत लोगों पर विश्वास करना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। बड़ा निवेश करना या बड़ा निर्णय लेना फिलहाल टालें। वर्तमान स्थिति को परखकर ही आगे बढ़ें। करियर : व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव का असर काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। लव : पार्टनर की बातों पर विश्वास करना कठिन महसूस होगा। परिस्थिति की अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। हेल्थ : लो बीपी की तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 9 मकर – PAGE OF WANDS अपने नजरिए को बदलने की कोशिश करें, तभी तकलीफ से छुटकारा मिल सकता है। अनेक बातों से संबंधित तनाव रहेगा। आपके अंदर बढ़ रहे अकेलेपन के कारण स्वभाव नकारात्मक न बने, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। परिवार के लोगों की मदद करते समय अपने काम पर भी ध्यान जरूर दें। करियर : मनचाहे कार्य क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है। लव : पार्टनर के लिए आकर्षण बढ़ेगा। हेल्थ : गले की खराश हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 7 कुंभ – EIGHT OF PENTACLES अचानक बड़ा खर्च होने से काम के लिए सतर्कता बढ़ेगी। हर एक बात में एकाग्रता बढ़ेगी। इस कारण अभी तक जो बदलाव आप कर रहे हैं, वह वर्तमान में देख पाना संभव होगा। नकारात्मक विचारों को बदलने की कोशिश करें। लोगों की आलोचना के कारण आपका स्वभाव नकारात्मक हो रहा है, इस बात पर ध्यान दें। करियर : काम से संबंधित लेनदेन करते समय दस्तावेजों ठीक से पढ़कर ही आगे बढ़ाना होगा। लव : पार्टनर के विचारों को समझकर अपनी समस्या की चर्चा करें। हेल्थ : पैर पर सूजन महसूस होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 मीन – KNIGHT OF SWORDS कई दिनों से जो बातें आपके लिए तकलीफ का कारण बन रही हैं, उनका प्रभाव कम होता नजर आएगा। तकलीफ दूर करने के लिए आपको और प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। जीवन के किसी एक पहलू पर ध्यान देकर उसे सुधारना होगा। सेहत को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। करियर : जिस बात का आपकी कार्य क्षमता पर बुरा असर हो रहा है, उससे दूर रहें। लव : रिलेशन की सकारात्मकता के कारण जिम्मेदारियों को निभाना आपके लिए आसान होगा। हेल्थ : गलत खान-पान के कारण पाचन से संबंधित तकलीफ होगी। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3