बुधवार, 29 जुलाई का मूलांक 2, भाग्यांक 4, दिन अंक 5, मासांक 7 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 2, 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति और परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। अंक 5 की अंक 1, 4, 2, 7 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 29 जुलाई का दिन…
अंक 1– समय की कृपा बनी हुई है। किसी रिश्तेदार या मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा का परिणाम अनुकूल रह सकता है।
क्या करें- पीला तिलक लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 2- सामान्य परिचय मित्रता में बदल सकता है। माता संबंधी चिंता रह सकती है। मन अशांत रह सकता है।
क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- अपने वरिष्ठ परिजनों के साथ संबंध संभालें। सरकारी अधिकारी विपरीत रह सकते हैं। सिरदर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4- मामा से अच्छा सहयोग मिल सकता है। साझेदारी संबंधी विवाद में मामला पक्ष में आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
क्या करें- अनाथालय में भोजन के लिए आर्थिक सहायता दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5- निकट परिचय लाभकारी रह सकता है। नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ने के लिए अनुकूल समय है। मन पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।
क्या करें- संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 6- साझेदारों से विवाद निपट सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सुखद रह सकता है। विशिष्ट पारिवारिक उत्तरदायित्व निभा सकते हैं।
क्या करें- शनि भगवान को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 7- महिला डॉक्टरों को करियर में लाभ मिल सकता है। सम्मान मिल सकता है। सामाजिक सहभागिता बढ़ सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का व्यवहार दुखी कर सकता है। घूमने-फिरने की योजना रद्द करनी पड़ सकती है। धन संबंधी दुख रह सकता है।
क्या करें- चींटियों को चीनी डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 9- पुलिस अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता वाला मामला रह सकता है। दुर्घटना को लेकर विशेष सतर्क रहें। रुतबा बढ़ सकता है।
क्या करें- देवी अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक– 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद