बेंगलुरु ने IPL में अपना हाईएस्ट टारगेट चेज किया:कोहली ने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाई, RCB से 9 हजार रन भी पूरे

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रिकार्ड्स का दिन बेंगलुरु और विराट कोहली के नाम रहा। RCB ने IPL का तीसरा और अपना हाईएस्ट रन चेज किया। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने बेंगलुरु से अपने 9 हजार रन भी पूरे किए। ऋषभ पंत लखनऊ से सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर बने। IPL के 70वें मैच में लखनऊ ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बनाए। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। जवाब में बेंगलुरु ने 228 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। फैक्ट्स अब रिकार्ड्स… 1. RCB ने IPL का तीसरा और अपना हाईएस्ट रन चेज किया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इकाना स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ RCB ने मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। अब टीम 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ क्वालिफयर-1 खेलेगी। बेंगलुरु ने IPL में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया है। इससे पहले 2010 पंजाब किंग्स के खिलाफ 204 रन का टारगेट हासिल किया था। 2. कोहली ने RCB के लिए 9 हजार रन पूरे किए टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए अपने 9 हजार रन पूरे किए। उनके अब तक 9023 रन हो गए हैं। कोहली ने कल 5वें ओवर में आवेश खान के ओवर की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर यह अचीवमेंट हासिल किया। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 6060 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस हैं, जिन्होंने हैम्पशायर के लिए 5934 रन बनाए हैं। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो दिग्गज खिलाड़ी आते हैं, सुरेश रैना, जिन्होंने 5528 रन बनाए और एमएस धोनी, जिनके नाम CSK के लिए 5314 रन दर्ज हैं। 3. कोहली IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बैटर IPL इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 266 मैचों में 63 अर्धशतक लगाए हैं। उनके ठीक पीछे हैं डेविड वॉर्नर, जिन्होंने 184 मैचों में 62 बार पचास या उससे अधिक रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिनके नाम 222 मैचों में 51 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 270 मैचों में 46 फिफ्टी लगाई हैं। 4. ऋषभ की लखनऊ के लिए फास्टेस्ट सेंचुरी ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने RCB के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। उनके बाद केएल राहुल का नंबर आता है, जिन्होंने 2022 में ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 56 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। इतनी ही गेंदों में मार्कस स्टोयनिस ने भी 2024 में चेन्नई के मैदान पर शतक बनाया था। मिचेल मार्श ने भी 2025 में अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 56 गेंदों में ही शतक जड़ा। वहीं, क्विंटन डी कॉक ने 2022 में डी वाई पाटिल स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 59 गेंदों में सेंचुरी बनाई। 5. मार्श लखनऊ के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने अब तक 627 रन बनाए हैं। उनके बाद केएल राहुल का नाम आता है, जिन्होंने 2022 में 616 रन बनाए थे। 2025 में ही निकोलस पूरन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 524 रन बनाए। 6. पंत-मार्श ने लखनऊ के लिए सेकेंड हाईएस्ट पार्टनरशिप की ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सेकेंड हाईएस्ट पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 152 रन जोड़े। LSG के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के नाम है। इस जोड़ी ने 2022 में मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 210 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।