बोनी-अनिल कपूर की मां का अंतिम संस्कार आज:रानी मुखर्जी-रवीना समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि; परिवार ने कहा- हमेशा दिलों में रहेंगी

बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार, 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज सुबह 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। निर्मला कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, ‘2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गए। उनकी उदार भावना और असीम प्रेम ने उन सभी को छुआ जो उन्हें जानते थे। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी। हमेशा संजोई जाएंगी, हमेशा याद आएंगी।’ 1955 में हुई थी सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर साल 1955 में फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर की शादी हुई थी। उनके के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे, बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर। वह सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की दादी थीं। धूमधाम से मनाया गया था 90वां जन्मदिन पिछले साल निर्मल कपूर ने अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए थे। इस खास मौके पर कपूर परिवार ने बड़े धूमधाम से जश्न मनाया था। बेटे बोनी कपूर और अनिल कपूर ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए मां के लिए इमोशनल मैसेज लिखकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।