ब्राजील के साओ पाउलो के एक शहर में 62 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने लोग घायल हुए या मारे गए। एयरलाइन वोएपास ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई। खबर अपडेट की जा रही है….