(मार्क लैंडलर) नर्सरी में पढ़ाई जाने वाली कविता ‘लंदन ब्रिज इज फाॅलिंग डाउन’ अक्सर आपने बच्चों के मुंह से सुनी होगी। विक्टोरिया के जमाने में बनाए गए इस विशाल ब्रिज को सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है। हालांकि, इसे महीनेभर पहले कुछ दिनाें के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे पूरी तरह से इसलिए बंद कर दिया गया है, क्याेंकि यह जंग से सड़ और जगह-जगह से टूट-फूट गया है।
बिना विकल्प के अचानक ब्रिज काे बंद करने की वजह से लाेगाें काे लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लाेगाें में नाराजगी है। लाेग इटली सरकार की तारीफ कर वहां काेराेना काल में बनाए गए पुल का हवाला देकर सरकार से कह रहे हैं कि सीखाे उनसे- पुल कैसे बनाया जाता है। लंदन ब्रिज टाॅवर ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। यह 19वीं शताब्दी का राजसी सस्पेंशन ब्रिज (एक लटका हुआ पुल) है। 104 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा यह ब्रिज बार्न्स जिले को सेंट्रल लंदन से जोड़ता है। इसे बेसकूल ब्रिज भी कहते हैं।
इसका अर्थ है कि ऐसा ब्रिज जो जहाज के निकलने के लिए खुल जाता है और फिर से जुड़ जाता है। टेम्स नदी पर बने इस पुल को आम जनता के लिए 17 मार्च,1973 में खोला गया था। कास्ट आयरन से बने इस पुल में हिंसा की अनेक घटनाएं हाे चुकी हैं। 1996 में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी के आतंकवादी दस्ते ने ब्रिज के नीचे दो बम रख दिए थे, लेकिन विस्फोट से पहले ही उसे डिफ्यूज कर दिया गया था। शहर के केंद्र, वॉक्सहॉल ब्रिज व लंदन ब्रिज में दो प्रमुख क्रॉसिंग कार को बंद कर दिया है।
लंदन ब्रिज जिसे टाॅवर ब्रिज के रूप में भी जानते हैं, लंदन का प्रतीक है। इसके बंद हाेने से टेम्स नदी में हर साल ऑक्सफाेर्ड से कैंब्रिज तक 4.2 मील लंबी नौका दौड़ पर भी अंकुश लग जाएगा। पीएम बोरिस जाॅनसन ने चुनाव में वादा किया था कि वह फिर से सत्तारूढ़ होते हैं, तो यातायात परिवहन को सुगम बनाने और इसके ढांचे में आई खामियों को दूर करेंगे। इस ब्रिज की मरम्मत के लिए न्यूनतम 1360 कराेड़ की जरूरत बताई गई है। अब काेराेना के कहर ने बजट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हैमरस्मिथ पुल की मरम्मत का मुद्दा भी चर्चा में आया
लंदन ब्रिज से लगे हैमरस्मिथ पुल की मरम्मत का मुद्दा भी ब्रिटेन में जाेर पकड़ रहा है। चर्चा है कि साल 2018 में जेनोआ, इटली में इसी तरह का सस्पेंशन ब्रिज ढह गया था। इससे 43 लोगों की मौत हो गई थी। इस पर इटालवी समुदाय ने इस ब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए देशभर में ऐसा माहौल बनाया कि वहां सरकार ने कोरोना महामारी से जूझते हुए भी पिछले महीने ही इसका निर्माण पूरा करवाया और एक आदर्श स्थापित किया। क्या ब्रिटेन में भी सरकार ऐसा ही कुछ कर दिखाएगी।