भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष निर्विरोध चुने:राजीव बिंदल तीसरी बार हिमाचल के अध्यक्ष बने; महेंद्र भट्‌ट को उत्तराखंड की लगातार दूसरी बार कमान

भाजपा ने हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हिमाचल में राजीव बिंदल को को तीसरी बार कमान दी गई है। वहीं, महेंद्र भट्‌ट दूसरी बार उत्तराखंड अध्यक्ष बने। आंध्रप्रदेश में पीएनवी माधव और तेलंगाना में रामचंद्र राव को चुना गया है। महाराष्ट्र में रवीद्र चाव्हाण के नाम का ऐलान होना बाकी है। तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने पर विवाद हुआ था। गोशामहल से विधायक टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50% राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। मंगलवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं। नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। वह एक्सटेंशन पर हैं। वहीं, वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, इस वजह से भाजपा जल्द नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुटी है। जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। ——————- ये खबर भी पढ़ें… BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर RSS-BJP आमने-सामने, संघ का अल्टीमेटम पार्टी ने इग्नोर किया, नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन ‘BJP को नए अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा जैसा ही कोई नाम चाहिए। उधर, RSS को कोई ऐसा चाहिए, जो संगठन का भरोसेमंद हो, जिसकी नीयत RSS की पद्धति और नीति पर चलने की हो। कम से कम नड्डा या नड्डा जैसा कोई लीडर इस कसौटी पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता।’ पूरी खबर पढ़ें…