भारतवंशी कनाडाई सांसद बोले- खालिस्तानियों ने देश प्रदूषित किया:मंदिर में तोड़फोड़ पर कहा- वे हिंसा के बावजूद बच निकलते हैं, इससे हिंदू-कनाडाई समुदाय में डर

भारतीय मूल के एक कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कहा है कि खालिस्तानियों ने कनाडा को प्रदूषित कर दिया है। सांसद ने आरोप लगाया कि खालिस्तानी अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैं। कनाडा में बढ़ते हिंदूफोबिया के बीच अल्बर्टा राज्य के एडमंटन में सोमवार को कट्टरपंथियों ने BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की थी। साथ ही मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए थे। मंदिर की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा में हिंदू सांसद चंद्र आर्य के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। खालिस्तानी समर्थकों ने लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई सांसद हिंदू आतंकवादी हैं और वे कनाडा विरोधी हैं। खालिस्तानी समर्थकों से हिंदू और भारतीय चिंतित
सासंद आर्य ने कहा, “कनाडा में पिछले कुछ समय से हिंदू मंदिरों और समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने से भारतीय समुदाय चिंतित है। पिछले कुछ सालों में ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों पर हिंदू मंदिरों को नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाया है। पिछले साल उसने सार्वजनिक रूप से हिंदुओं से भारत लौटने का आह्वान किया था।” ‘नफरत फैलाने का बावजूद बच निकलते हैं खालिस्तानी’
कनाडा के सांसद चंद्रा आर्य इस घटना से चिंतित हैं। उन्होंने कहा- ब्रैम्पटन और वैंकूवर में खालिस्तानी समर्थकों ने रोड शो में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीरें दिखाकर और घातक हथियार लहराकर सार्वजनिक रूप से जश्न मनाया। जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, खालिस्तानी चरमपंथी अपनी नफरत और हिंसा की सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं। हिंदू-कनाडाई चिंतित हैं। मैं फिर से कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि यह बयानबाजी हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ शारीरिक कार्रवाई में बदल जाए। यह खबर भी पढ़ें… कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकली: 2 सिख गनमैन उन्हें गोली मारते दिखे, भारत बोला- हम कनाडा से जवाब मांगेंगे​​​​​​ कनाडा में ऑपरेशन ब्लू स्टार की गुरुवार को 40 वीं बरसी पर इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाली गई। यह झांकी वैंकूवर में निकाली गई। इसमें इंदिरा गांधी का पुतला दिखाया गया था, जिसमें गोलियों से छलनी किया गया था। साथ ही उनके हत्यारे बेअंत सिंह और सतवंत सिंह को इंदिरा गांधी पर बंदूक ताने दिखाया गया। ​​​​​​​इसके बाद आज भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि वे इस मुद्दे पर कनाडाई अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले में एक लिखित शिकायत कनाडा को भेजने की बात कही है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…